फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   151 buses for election duty

1190 मतदान केंद्रों में रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, 151 बसें बुक होने से करीब 175 रूट होंगे प्रभावित

Thu, 10 Nov 2022 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
151 buses for election duty
मंडी चुनावों में डयूटी कर्मचारियों को ले जाने के लिए खड़ी एचआरटीसी की बसें संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदान करवाने की तैयारी निर्वाचन विभाग ने पूरी कर ली है। 10 नवंबर को 1190 मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां उपमंडल मुख्यालयों से रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन

सुबह 9:00 बजे सरकारी बसें चुनावी ड्यूटी दे रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को गंतव्य तक पहुंचाएंगी। जिला भर में करीब 151 बसें चुनाव आयोग की डिमांड पर मतदान केंद्रों तक लगेंगी। इससे करीब 175 लोकल रूट प्रभावित रहेंगे। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि करीब 11,000 सरकारी अधिकारी और कर्मचारी चुनावी ड्यूटी पर हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आरओ की अध्यक्षता में चुनावी ड्यूटी पर तैनात पोलिंग स्टाफ को अंतिम पूर्वाभ्यास करवाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुचारु और निष्पक्ष मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने मतदान केंद्र
जिले में सबसे ज्यादा 145 मतदान केंद्र सराज विधानसभा क्षेत्र में और सबसे कम 105 मतदान केंद्र बल्ह में स्थापित किए गए है। करसोग विधानसभा क्षेत्र में 110, सुंदरनगर में 113, नाचन में 126, द्रंग में 132, जोगिंद्रनगर में 131, धर्मपुर में 107, मंडी में 111 और सरकाघाट में 110 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं । इनमें 1133 ग्रामीण और 77 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में हैं।
20 मतदान केंद्र पूरी तरह से महिला संचालित
जिले में 20 मतदान केंद्र पूरी तरह से महिलाओं की ओर से संचालित किए जाएंगे, जबकि 2 मतदान केंद्र दिव्यांगों की ओर से संचालित किए जाएंगे । 21 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मंडी जिले में अति संवेदनशील क्रिटिकल और 53 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

कुल 8, 60, 318 मतदाता
जोगिंद्रनगर 1लाख 1 हजार146
मंडी सदर 78 हजार 113
सरकाघाट 92 हजार 207
द्रंग 91 हजार 525
करसोग(अजा) 76 हजार 609
सुंदरनगर 83 हजार 690
नाचन (अजा) 88 हजार 483
सराज 84 हजार 315
धर्मपुर 82 हजार 732
बल्ह (अजा) 81 हजार 597
इस तरह भेजी जाएंगी बसें
प्रत्येक पोलिंग टीम में पुलिस कर्मियों सहित छह कर्मचारी शामिल रहते हैं। ऐसे में सुंदरनगर डिपो से बल्ह के 105 बूथों, नाचन के 126 और सुंदरनगर के 113 बूथों पर पोलिंग पार्टियों को छाड़ने के लिए 51 बसों की मांग चुनाव आयोग ने की है। मंडी के 111, द्रंग के 132 व सराज के 145 बूथों के लिए 100 बसों जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed