{"_id":"5c6d8208bdec2273714863a7","slug":"141550680584-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनावों से पहले सीएम गृहजिला में करेंगे करोड़ों की विकास योजनाओं के शिलान्यास और शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनावों से पहले सीएम गृहजिला में करेंगे करोड़ों की विकास योजनाओं के शिलान्यास और शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। मुख्यमंत्री 22 फरवरी से मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। लोकसभा चुनावों से पहले गृहक्षेत्र के इस दौरे में वह करोड़ों के शिलान्यास और लोकर्पण करेंगे। मुख्यमंत्री 22 फरवरी शुक्रवार को प्रात: मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात वे द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय द्रंग स्थित नारला में शंकुल विश्वविद्यालय (कलस्टर यूनिवर्सिटी) के भवन की आधारशिला रखेंगे। साथ ही औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पधर के भवन तथा कमांद में ऊहल नदी पर निर्मित होने वाले 130 मीटर लंबे पुल की आधारशिला रखेंगे और भ्यूली से तुंग सड़क के तृतीय चरण व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित होने वाली अरनेहड़ से बुंगा सड़क के कार्य का भूमि पूजन करेंगे। इसके अतिरिक्त वे अरनेहड़-बुंगा सड़क में सकरयार खड्ड पर निर्मित होने वाले लगभग 20 मीटर लंबे पुल का शिलान्यास, बड़ा गांव, कुफरी, धमच्याण व टिक्कर इत्यादि गांवों के लिए ब्रिक्स के अंतर्गत निर्मित होने वाली उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास, ब्यास नदी से पाली, सिलग, कुन्नू गांव के लिए निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना तथा ग्राम पंचायत बथेरी के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, जुलग-संगलवाह के संवर्द्धन व उन्नयन कार्य की आधारशिला रखेंगे और ग्राम पंचायत कुफरी के धुंधा क्षेत्र के लिए ढंढवाल खड्ड से निर्मित उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सायं काल सीएम मंडी के परिधि गृह में जन समस्याओं का निराकरण करेंगे।
23 को सराज में यह होंगे कार्यक्रम
मुख्यमंत्री 23 फरवरी शनिवार प्रात: सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरोआ संपर्क पर उठाऊ सिंचाई योजना सरोआ-लटोगली की आधारशिलार खेंगे और पंचायत घर सरोआ में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोआ में आयोजित अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वे गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण भी करेंगे और सराज विधानसभा क्षेत्र के महिला मंडल सदस्यों से भी भेंट करेंगे।