फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं बंद करने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों का धरना

स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं बंद करने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों का धरना

Mon, 22 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं बंद करने के लिए आंगनबाड़ी वर्करों का धरना
मंडी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन संबंधित सीटू ने राज्य कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जिला मुख्यालय मंडी में धरना-प्रदर्शन किया। धरना 22 से 26 अक्तूबर तक जिला स्तर पर चलेगा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने सेरी मंच पर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और अपनी मांगों को भी बताया। सुंदरनगर प्रोजेक्ट की कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जिला सचिव सुमित्रा ठाकुर की अगवाई में यह प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधीश मंडी ऋग्वेद ठाकुर के माध्यम से शिक्षा मंत्री तथा निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग को एक मांग पत्र भी प्रेषित किया। सरकार से मांग की गई कि प्री नर्सरी खोलने के आदेश वापस लिए जाएं तथा हरियाणा की तर्ज पर वेतन दिया जाए। सरकार को प्रेषित किए गए नौ सूत्रीय मांग पत्र के साथ चेतावनी देते हुए यूनियन ने कहा कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र माना नहीं गया तो आने वाले समय में यूनियन संघर्ष तेज करेगी। इस धरना-प्रदर्शन में जिले के सभी सर्कलों से नीना, हिमाचली, सरोज, रमा, बनिता, माया, रीता, भवना, मंजू, सुनीता, पल्लवी, सविता, नारायणी, सीता, जयप्रदा, पूर्णिमा, जुगनी, गीता, अंजना सहित सीटू जिला कार्यकारी सचिव गोपेंद्र, नरेश, जिला महासचिव राजेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed