फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जैक, सिंघम, कृष, भूरी ने अपनी प्रस्तुतियों से किया प्रभावित

जैक, सिंघम, कृष, भूरी ने अपनी प्रस्तुतियों से किया प्रभावित

Sat, 24 Mar 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
जैक, सिंघम, कृष, भूरी ने अपनी प्रस्तुतियों से किया प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)।राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान शनिवार को सुकेत डॉग शो का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक राकेश जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डॉग शो में मुख्य आकर्षण सीआईडी बिलासपुर और हमीरपुर से आए जर्मन शैफर्ड और लैब्रा ब्रीड के जैक, सिंघम और कृष तथा अजय कुमार की लेब्रा डॉग भूरी और चंद्रेश के जर्मन शैफर्ड डॉग लुस्सी और रोमियो ने लोगों को प्रभावित किया। प्रतियोगिता में 100 के करीब डॉग ने भाग लिया। जिसमें मंडी बिलासपुर, कुल्लू और कांगड़ा से डॉग ने अपनी पालकों और ट्रेनरों की कमान पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सक डा. नीरज कटोच ने बताया कि लार्ज ब्रीड में रमेश कुमार के मैक्स पेट डॉग ने प्रथम स्थान, आदित्य रूट्स डॉग ने दूसरा और तेजेंद्र के रोनाल्डो तृतीय स्थान हासिल किया। मीडियम में रश्मि, नरेश और सुप्रिया के डॉग को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। स्माल ब्रीड में जेसी पुरी के डॉग को प्रथम स्थान, जीएस नरवाल के डॉग को दूसरा और आरके हजस के डॉग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा ट्रेंड डॉग्स में अजय शर्मा के डॉग भूरी को प्रथम स्थान, चंद्रेश के लुस्सी को दूसरा व आदित्य के डॉग को तृतीय स्थान हासिल हुआ। फैंसी ड्रेस में चंद्रेश के डॉग ने प्रथम, सुप्रिया के डॉग ने दूसरी और नरेश के डॉग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि अजय कुमार के भूरी डॉग को बेस्ट ऑफ शो के खिताब से नवाजा गया और उन्हें 2 हजार की राशि देकर सम्मानित किया गया। जर्मन शैफर्ड ब्रीड की श्रेणी में नरेश, रमेश और चंद्रेश के डॉग को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के पूर्व निदेशक डा. यूनुस अंसारी, पेंशनर्स समाज के प्रदेश अध्यक्ष एजी शेख, पशु चिकित्सालय के प्रभारी डा. अजय कटवाल, पशुपालन विभाग से सहायक निदेशक डा. संजय पंडित, डा. कपिल, डा. विपिन, डा. संतोष सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed