फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   14 gods and goddesses will reach the palace under police guard

Mandi News: पुलिस के पहरे में राजदेवता के दर पहुंचेंगे 14 देवी-देवता

Sat, 15 Feb 2025 11:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:50 AM IST
विज्ञापन
14 gods and goddesses will reach the palace under police guard
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि के लिए 14 देवी-देवता पुलिस के पहरे में राजदेवता माधोराय के दर पहुंचेंगे। देवी-देवताओं के कारदारों ने महाशिवरात्रि का निमंत्रण मिलने के बाद रवानगी का शेड्यूल बना लिया है। बड़ादेव कमरुनाग समेत 14 देवी-देवता पुलिस के पहरे में मंडी महाशिवरात्रि में भाग लेंगे। चार से पांच देवी-देवता ऐसे भी हैं जो शहर के प्रवेशद्वार से पुलिस सुरक्षा में चलेंगे। महाशिवरात्रि पर्व के समापन पर सुबह शहर की सुरक्षा के लिए बांधने वाली कार (कवच) के दौरान भी देव आदि ब्रह्मा के साथ पुलिस जवान रहेंगे।
विज्ञापन

बालीचौकी क्षेत्र के देव लक्ष्मी नारायण, देव छांजनू, देव छमांहू 24 फरवरी को अपने-अपने मूल स्थान से रवाना होंगे। देव मतलोड़ा ऋषि 26 फरवरी को पंडोह पहुंचेंगे। देव चपलांदू नाग 23 फरवरी को जंजैहली में नौ बजे पहुंचेंगे। छतरी क्षेत्र से देव मगरू महादेव 22 फरवरी को कूच करेंगे। देव शैटीनाग 19 फरवरी को अपने मूल स्थान से कूच करेंगे। देव सुमुनाग, देव नगलवानी 26 फरवरी को पंडोह पहुंचेंगे। इसी तरह शुकदेव ऋषि थट्टा से 24 फरवरी को रवाना होंगे।
विज्ञापन

देवी बगलामुखी भी 24 फरवरी को मूल स्थान से रवाना होंगी। इसके अतिरिक्त देवी बुढ़ी भैरवा, देव ढघांडू 25 फरवरी को शहर के प्रवेश द्वार भ्यूली पहुंचेंगे। इन सभी देवी-देवताओं के साथ पुलिस भी मौजूद रहेगी। शहर के प्रवेश द्वारों में पहुंचने पर जिला प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों की ओर से स्वागत किया जाएगा। बड़ादेव कमरुनाग भी अपने मूल स्थान से पुलिस सुरक्षा के बीच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
अधिकतर देवी-देवताओं के कारदारों ने महाशिवरात्रि पर्व में शिरकत करने की रूपरेखा तय कर दी है। जिन देवी-देवताओं को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाती है उनको पूर्व की तरह ही सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। देवी-देवताओं के स्वागत और उनके ठहराव समेत अन्य सुविधाओं का समुचित प्रबंध किया जाएगा।
-शिवपाल शर्मा, अध्यक्ष सर्व देवता सेवा समिति
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed