फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पहले सम्मान समारोह में पुरस्कार पाकर चहके गाड़ागुसैणी कॉलेज के मेधावी

पहले सम्मान समारोह में पुरस्कार पाकर चहके गाड़ागुसैणी कॉलेज के मेधावी

Wed, 28 Mar 2018 05:35 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
पहले सम्मान समारोह में पुरस्कार पाकर चहके गाड़ागुसैणी कॉलेज के मेधावी
पहले सम्मान समारोह में पुरस्कार पाकर चहके गाड़ागुसैणी के मेधावी
विज्ञापन

बंजार कॉलेज के प्राचार्य ने मेधावियों को किया पुरस्कृत
समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांध दिया समां
अमर उजाला ब्यूरो
बालीचौकी (मंडी)।
राजकीय महविद्यालय गाड़ागुसैणी में पहला वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह मेें बंजार कॉलेज के प्राचार्य मंदीप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल के वाइस प्रिंसिपल जोगिंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहनाकर उनका जोरदार से स्वागत किया। वाइस प्रिंसिपल ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। इस समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। समारोह में शिक्षा खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। टारना देवी, रूपा लक्ष्मी, रीना देवी, मनीषा, अजय चौहान, चिंता देवी, चुनी देवी, रणजीत कुमार, देवेंद्रा देवी, रणजीत कपूर, अनिल कुमार, पम्मी, यमुना कुमारी, गोपी चंद, समिता देवी, हेम राज, महिंद्र ठाकुर, नीना देवी, ममता देवी सहित दर्जनों मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि देश को आज नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण शिक्षा ढांचे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गाड़ागुसैणी कॉलेज में पढ़ाई में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों के लिए एक नई पुरस्कार योजना भी शुरू की जाएगी। वाइस प्रिंसिपल जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि सदैव अपने से बड़े और गुरु का सम्मान और आदर करना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने की भी प्रेरणा दी और छात्रों को अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान थाचाधार ललित ठाकुर, गोविंद ठाकुर, तेज सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed