{"_id":"683d7e83476536db44014582","slug":"1239-cases-settled-in-two-days-in-revenue-court-mandi-news-c-90-1-ssml1045-158011-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राजस्व अदालत में दो दिन में निपटाए 1239 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राजस्व अदालत में दो दिन में निपटाए 1239 मामले
विज्ञापन
मंडी। जिले में 30 और 31 मई को तहसील एवं उपतहसील स्तर पर आयोजित राजस्व अदालतों में 1,239 मामलों का निपटारा किया गया। इनमें इंतकाल के 1088, तकसीम (हुकमी एवं खानगी) के 47, निशानदेही के 71 और राजस्व दुरुस्ती के 33 मामले शामिल हैं। इन मामलों को मिलाकर जिले में मई माह में इंतकाल के कुल 3303, तकसीम के 259, निशानदेही के 594 तथा राजस्व दुरुस्ती के 126 मामले निपटाए गए।
मंडी जिले में अक्तूबर 2023 से मई 2025 तक कुल 19 राजस्व अदालतें आयोजित की जा चुकी हैं। जोगिंद्रनगर क्षेत्र के हराबाग गांव की सरोज कुमारी ने बताया कि उनका तकसीम से संबंधित कार्य चल रहा है। राजस्व अदालत के माध्यम से यह कार्य आसानी से पूरा हो गया। वहीं, सुंदरनगर क्षेत्र के तिलक राज ने बताया कि राजस्व अदालत में लोगों को घर-द्वार पर राजस्व मामले निपटाने की बेहतर सुविधा मिली है। उनके इंतकाल संबंधी कार्य का राजस्व अदालत में निपटारा किया गया। करसोग क्षेत्र के नांज गांव के चुन्नी लाल ने कहा कि सरकार ने राजस्व अदालतों का आयोजन कर लोगों को सुलभ सेवाएं सुनिश्चित की हैं।
उधर, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रदेश सरकार की पहल पर राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे के लिए जिले में सभी राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। राजस्व अदालतों के आयोजन से इस कार्य में गति आई है। लोगों को घर-द्वार के समीप ही राजस्व कार्यों के निपटारे की सुविधा सुनिश्चित हो रही है। संवाद