फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तूफान से उड़ी छत, बिजली गिरने से महिला बेहोश

तूफान से उड़ी छत, बिजली गिरने से महिला बेहोश

Sun, 29 Apr 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
तूफान से उड़ी छत, बिजली गिरने से महिला बेहोश
- फोटो : अमर उजाला
पटड़ीघाट (मंडी)। उपमंडल में शनिवार दोपहर को हुई भारी ओलावृष्टि, तूफान और बिजली के कारण पटड़ीघाट, हड़सर, गुलेला में भारी नुकसान हुआ। पटड़ीघाट के प्रधान लेख राज ठाकुर ने बताया कि तूफान के कारण हड़सर गुलेला के लेख राज पुत्र शेरू राम के बरामदे की छत उड़ गई। इसमें लेखराज को लगभग तीस हजार का नुकसान हुआ है वहीं, बिजली गिरने के कारण गुलेला की सुमना देवी पत्नी प्रेमू राम बेहोश हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य है। गौर हो कि हड़सर गांव में दो साल पहले भी बिजली गिरने के कारण एक महिला की मौत हो चुकी है। कुछ वर्ष पहले ग्रामीण जगत राम की चार बकरियों, श्याम लाल की गाय, महेंद्र पाल की भेड़ की भी मौत बिजली गिरने के कारण हुई। लोगों ने बिजली गिरने का कारण हड़सर गांव में लगाए गए टावर बताए हैं। स्थानीय लोगों में अशोक कुमार, जगत राम, कृष्ण चंद, महेंद्र पाल, लेख राज, प्रेम लाल, सागर दत्त, सोम दत्त, लाल सिंह, बंदना देवी, पुष्पा देवी आदि ने सरकार से गुहार लगाई है कि इन टावरों की जांच की जाए, अन्यथा इन्हें हटाया जाए, ताकि को अप्रिय घटना न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed