फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   भाषण में रेणु, नृत्य में काजल ने मारी बाजी

भाषण में रेणु, नृत्य में काजल ने मारी बाजी

Sat, 24 Mar 2018 10:39 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
भाषण में रेणु,  नृत्य में काजल ने मारी बाजी
- फोटो : DEMO PHOTO
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में केंद्रीय छात्र परिषद के बैनर तले नवरस 2018 के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने खूब धमाल मचाया और हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नवरस के समापन पर उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त ने कहा कि युवा देश का कर्णधार है और देश का विकास उनके हाथ में है। जीवन में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं और मेहनत और समर्पण से ही प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकते हैं। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कविता पाठ में साक्षी ने प्रथम और ममता ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूहगान में भारती ग्रुप ने प्रथम और रेखा ग्रुप ने दूसरा, भाषण प्रतियोगिता में रेणु ने प्रथम और साक्षी ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकल नृत्य में काजल ने प्रथम और श्रुति ने दूसरा स्थान हासिल किया। फैंसी ड्रेस में यशवंत ने प्रथम और शीतल ने दूसरा स्थान हासिल किया। लघु नाटिका में आशा एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान और फिजिकल एजूकेशन ग्रुप ने दूसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में दीपू कुमार ने प्रथम और संजना ने दूसरा स्थान हासिल किया। फोटोग्राफी में यशवंत ने प्रथम और विनोद ने दूसरा स्थान हासिल किया। नारा लेखन में संगीता ने प्रथम और चेष्टा ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉल पेंटिंग में दिव्या और यामिनी ने प्रथम और आरजू व चेतना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में रेखा व अंकिता ने प्रथम जबकि शैलजा और आशीष ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकल गान में प्रियंका ने प्रथम और समर ठाकुर ने दूसरा, मेंहदी प्रतियोगिता में आंचल और मोनिका ने प्रथम स्थान जबकि इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक में विनय भारती ने प्रथम और सुनील कुमार ने दूसरा स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को उपायुक्त मंडी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डा. पवन जंवाल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed