{"_id":"5a3405294f1c1b8e698c20a8","slug":"121513358633-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के गोहर में सरेबाजार युवती का गला रेतने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के गोहर में सरेबाजार युवती का गला रेतने का प्रयास
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। गोहर में सरेबाजार एक सिरफिरे युवक ने ब्लेड के साथ युवती का गला रेतने का प्रयास किया है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया। चोटिल युवती खुद गोहर अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने युवती की हालत देखने के बाद सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के बयान पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी पर पांच माह पहले पीड़िता युवती के अपहरण का मामला भी दर्ज है।
पुलिस के अनुसार गोहर में शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि है कि शुक्रवार को वह गोहर बाजार में जा रही थी। इसी दौरान आरोपी संजू पुत्र राजू निवासी गांव थाची डाकघर देव धार तहसील चच्योट जिला मंडी ने रास्ता रोककर उस पर ब्लेड से जानलेवा हमला किया और गाली गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी है। सहायक उप निरीक्षक नारायण सिंह मामले की छानबीन कर रहे हैं। एसपी मंडी अशोक कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा के पुलिस ने युवती की शिकायत पर धारा 341, 307, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एचएचओ गोहर ने बताया कि हमले के लिए शेविंग ब्लेड का इस्तेमाल किया गया है।