{"_id":"5be1d0d8bdec22098d6aeb9b","slug":"111541525720-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरी के जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरी के जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संधोल (मंडी)। पिथौरागढ़ में बीते शनिवार को एक बस हादसे का शिकार हुए भारतीय रिजर्व बल के जवान राकेश (36) का उनके पैतृक गांव बैरी के त्रिवेणी संगम पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार किया। राकेश के दो वर्षीय बेटे देवांश और भाई अमित ने चिता को मुखाग्नि दी। इसमें प्रशासन की ओर से तहसीलदार जगदीश लाल उपस्थित थे। एसएचओ धर्मपुर सूरम सिंह, स्थानीय चौकी प्रभारी बलजीत ठाकुर, भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी रजत ठाकुर सहित कांग्रेस नेता चंद्रशेखर भी मौजूद रहे। भारतीय रिजर्व बल पिथौरागढ़ के एक दर्जन जवान और एक दर्जन जवान कुल्लू (शमशी) से एएसआई नंद लाल की अगुवाई में जवान को अंतिम विदाई दी गई। शनिवार को हुए हादसे में के चौथे दिन मंगलवार सुबह जैसे ही राकेश कुमार का शव पैतृक गांव बैरी पहुंचा तो परिवार के साथ-साथ सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गईं। आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी मिर्थि की एक बस (सीएचओ 1 जीए 4218) काठ गोदाम से मिर्थि डीडीहाट जा रही थी। बैडी नाला में बर्ड बैंड के पास बस सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए लगभग सौ मीटर नीचे पैदल मार्ग पर गिर गई। इस दुर्घटना में संधोल (बैरी) के जवान राकेश कुमार (36) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
0000
विज्ञापन
0000