{"_id":"5a32b75c4f1c1b96368b4900","slug":"111513273180-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो और पंजाब रोड़वेज की बसों से चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्वो और पंजाब रोड़वेज की बसों से चरस बरामद
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला मंडी में चरस तस्कर बस को तस्करी का जरिया बनाने लगे हैं। यहां तक की वोल्वो बसों में नशे की डोज बाहरी राज्यों तक पहुंचाई जा रही है। ऐसे ही दो मामलों में पुलिस ने सफलता हासिल करके 1.811 किलोग्राम चरस बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब रोडवेज और हिमाचल के नंबर की वोल्वो बस में पुलिस ने नशे का सामान बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मुकेश कुमार अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना औट सुबह टीम के साथ गश्त पर थे। करीब 8.40 पर कोठी नाला के पास पंजाब रोडवेज की एक बस चेकिंग के लिए रोकी। यह बस कुल्लू से होशियारपुर जा रही थी। इसके चैक किया तो बस की सीट नंबर 31 पर बैठे नवीन पुत्र पुत्र कृष्ण चंद निवासी गांव व डा भलाण तहसील सैंज जिला कुल्लू के कब्जा से 01 किलो 510 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस थाना सदर में मुख्य आरक्षी विशाल कंवर अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना आईटीआई गेट के पास नाकाबदी डयूटी पर टीम के साथ मौजूद था। रात पौने एक बजे क वाल्वो बस न को रोककर चैक किया तो बस की सीट नंबर 29 पर बैठे हुए राज कुमार पुत्र चांदे राम निवासी गांव भौस डाकखाना हरिपुर जिला कुल्लू के कब्जे से 301 ग्राम चरस बरामद हुई है। एसपी मंडी ने बताया कि पुलिस ने दोनो मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।