फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   11 road routes disrupted and 11 power transformers out of order due to the first monsoon rain.

Mandi News: मानसून की पहली बारिश से 11 सड़क मार्ग बाधित, 11 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप

Thu, 02 Jul 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
11 road routes disrupted and 11 power transformers out of order due to the first monsoon rain.
धर्मपुर में सड़क बहाल करने में जुटी जेसीबी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जिले के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार सुबह हुई मानसून की पहली बारिश से 11 सड़कें बाधित हो गई हैं। 11 विद्युत ट्रांसफार्मर भी भारी बारिश की वजह से ठप हो गए। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह 10 बजे तक जिले में 28 सड़क मार्ग बाधित होने से यातायात थम गया। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी दिन भर बाधित सड़क मार्गों को बहाल करने में जुटी रही। शाम पांच बजे तक विभाग ने 17 सड़क मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया। थलौट डिविजन के 11 सड़क मार्ग शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हो पाए। इसमें एक जिला की प्रमुख सड़क के साथ 10 ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन

झमाझम बारिश से जिला के जोगिंद्रनगर, गोहर, सुंदरनगर, धर्मपुर व थलौट क्षेत्र में 198 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप हो गए। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने शाम पांच बजे तक 187 विद्युत ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी। 11 विद्युत ट्रांसफार्मर का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर की तीन प्रमुख सड़कें दो घंटे रहीं बाधित
धर्मपुर (मंडी)। भारी बारिश से क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कें मलबा और पत्थर गिरने से लगभग दो घंटे तक यातायात के लिए बंद रहीं। सड़कें बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

धर्मपुर-जोगिंद्रनगर मार्ग कांढापतन के निकट भूस्खलन के कारण बाधित हो गया। वहीं, धर्मपुर-रखेड़ा सड़क (वाया कांढापतन) पर भी मलबा आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इसके अलावा धर्मपुर-स्योह सड़क हाजरी क्रशर के पास भूस्खलन की चपेट में आने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। लोक निर्माण विभाग की टीमें मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों सड़कों से मलबा हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।
लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता अंशुमन सोनी ने बताया कि सभी प्रभावित मार्गों से मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed