{"_id":"5be47121bdec22694a53cd31","slug":"101541697825-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चामोनाला में खेल स्पर्धाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चामोनाला में खेल स्पर्धाएं शुरू
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। क्षेत्र के बलिंडी के चामोनाला में लक्ष्मी सिंह काहन चंद मेमोरियल क्रिकेट, कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमीचंद ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 45 टीमें भाग ले रही है। यह जानकारी क्लब के सदस्य महेश ठाकुर और मोहन ने दी। कहा कि मुख्यातिथि ने क्लब को 5100 रुपये की सहयोग राशि दी। कहा कि चामोनाला में ग्राउंड न होना सबसे बड़ी परेशानी है। फिर भी युवाओं में खेल के प्रति जुनून है। इसी के फलस्वरूप आज इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष रत्न राणा विशेष रूप से मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
000