{"_id":"5bcb60d7bdec22695706f9ac","slug":"101540055255-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर अस्पताल में अब सौ से 150 होगी बेडों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर अस्पताल में अब सौ से 150 होगी बेडों की संख्या
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 करने और एक करोड़ की डिजिटल एक्स-रे मशीन देने की घोषणा की है। सीएम ने शनिवार को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ के लिए बनने वो आवासीय भवन का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार के समय में केवल घोषणाएं ही की गईं। बिना बजट के अधिसूचना जारी कर फट्टे लगा दिए गए। भाजपा सरकार जो कहती है, वह करती है। उन्होंने सुंदरनगर अस्पताल की बेड क्षमता बढ़ाने के साथ यहां पर जरूरी पद भरने का आश्वासन दिया। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान सीएम ने 12 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इससे पूर्व सुंदरनगर में सीएम के पहुंचने पर विधायक राकेश जंवाल ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार भी मौजूद रहे। इस दौरान मंच से एक करोड़ की डिजिटल एक्सरे मशीन को सीएम ने हरी झंडी दी। विधायक ने घोषणाओं पर आभार जताया।
....
हर बार करोड़ों की योजनाएं करवा लेते हैं मंजूर
सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि विधायक राकेश जंवाल उनके हर दौरे में करोड़ों की योजनाएं मंजूर करवा लेते हैं लेकिन अब आगे यहां के लिए और घोषणा करने से पहले सोचा जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक विनोद कुमार, इंद्र सिंह, हीरा लाल, प्रकाश राणा, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह भी मौजूद रहे।
.......
सुंदरनगर को सौगातें देने पर जताया आभार
मंडल भाजपा सुंदरनगर के अध्यक्ष बरागी राम, महासचिव डॉ. हेमचंद शर्मा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश चंदेल, महामंत्री घनश्याम वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष पूनम शर्मा, पार्षद संजय शास्त्री, पुष्पा देवी, रक्षा धीमान, सोहन लाल, मंडल महिला मोर्चा की प्रधान चिंता डोगरा, महामंत्री पूजा वालिया, बीडीसी चेयरमैन सोहन लाल ने सुंदरनगर को दी गई सौगातों के लिए सीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन
..
यह किए गए शिलान्यास
-सुंदरनगर अस्पताल में 10 करोड़ के 24 स्टाफ क्वार्टर भवन का शिलान्यास
-ललित चौक में हाईवे पर 1 करोड़ से बनेगा ओवरहेड पैदल पुल
- रेस्ट हाउस चौक पर 45 लाख से बनेगा भूमिगत सब-वे
0000