{"_id":"5abe67e04f1c1bcd618b47f8","slug":"101522427872-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई के पेपर रद्द होने से जिले में सैंकड़ों विद्यार्थियों की दिक्कतें बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई के पेपर रद्द होने से जिले में सैंकड़ों विद्यार्थियों की दिक्कतें बढ़ी
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेपर रद्द होने से सैकड़ों विद्यार्थी असमंजस में
जिले में चल रहे 10 से अधिक सीबीएसई स्कूल
आठ अप्रैल को जेईईई का एग्जाम, शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा 17 को
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। सीबीएसई के पेपर लीक मामले से दसवीं की गणित और बारहवीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा रद्द होने से जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जिले में 10 से अधिक सीबीएसई स्कूलों में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों ने गणित और अर्थशास्त्र की परीक्षा दी है। परीक्षा रद्द होने से अब छात्र असमंजस में हैं। न तो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर पा रहे हैं और न ही 17 अप्रैल को शारीरिक शिक्षा के विषय की परीक्षा के लिए फोक्स कर पा रहे हैं। जेईई की परीक्षा आठ अप्रैल को होगी। वहीं, अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाएं मई में होंगी लेकिन, अब परीक्षाएं रद्द होने से विद्यार्थियों की इन परीक्षाओं के लिए तैयारी अधर में लटक गई है। वहीं, सीबीएसई की परीक्षाओं के बीच में प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन भी विद्यार्थियों की दिक्कतों को बढ़ा रहा है।
अगली कक्षा के विषय चुनें या फिर एग्जाम दें : विशालाक्षी
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी की दसवीं कक्षा की छात्रा विशालाक्षी का कहना है कि परीक्षा गणित काफी अच्छा हुआ था। दोबारा परीक्षा आयोजित होने से अगली कक्षाओं की तैयारी प्रभावित होगी। अभी इस असमंजस में है कि कौन सा विषय आगे चुनना है। ऊपर से इस तरह से परीक्षा रद्द होने से परेशानी बढ़ गई है।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी : राघव
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी के बारहवीं कक्षा के छात्र राघव कपूर का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें या फिर से परीक्षा दे। यह अजीब असमंजस है। शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा 17 अप्रैल को है। वहीं, अब परीक्षा रद्द होने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई की चूक विद्यार्थियों पर भारी : भरत
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी के बारहवीं कक्षा के छात्र भरत ठाकुर का कहना है कि अब तो यह समझ नहीं आ रहा है कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें अथवा सीबीएसई के एग्जाम की तैयारी करें।
अजब असमंजस : कोमल
आरके इंटरनेशनल स्कूल नबाही की बारहवीं कक्षा की कॉमर्स संकाय की छात्रा कोमल शर्मा का कहना है कि सीबीएसई की चूक से वह अजब असमंजस में हैं। अर्थशास्त्र की परीक्षा अच्छी हुई थी। लेकिन, अब परीक्षा ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में इससे बड़ी दिक्कत आ रही है।