फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बहुतकनीकी कॉलेज करसोग की अधिसूचना बहाल हो

बहुतकनीकी कॉलेज करसोग की अधिसूचना बहाल हो

Tue, 27 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
बहुतकनीकी कॉलेज करसोग की अधिसूचना बहाल हो
मंडी। महाविद्यालय मंडी में एनएसयूआई इकाई की ओर से मंगलवार को बहुतकनीकी कॉलेज करसोग की अधिसूचना बहाल करने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया और कॉलेज कैंपस में रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य के माध्यम से सीएम जयराम ठाकुर को ज्ञापन दिया गया। इकाई के जिलाध्यक्ष हमित जंबाल विशेष रूप से मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि यूजी में री-इवैल्यूएशन, री-चेकिंग सुविधा, विद्यार्थियों की परीक्षा अच्छी होने के बावजूद इन्हें फेल किया जा रहा है और अधिक फीस वसूली जा रही है। जिसके चलते उन्होंने विश्वविद्यालय को पेपरों की चेकिंग सही ढंग से करने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त फीस वृद्धि पर रोक, बहुतकनीकी कॉलेज करसोग की अधिसूचना बहाल करने की मांग और महाविद्यालय में पास काउंटर की मांग प्रमुख रही। उन्होंने कहा कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इन मांगों को पूरा न किया तो उग्र आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जिला महासचिव सिद्धार्थ, सचिव आजाद गुमरा, कैंपस अध्यक्ष मनभूषण रावत, मोहित, प्रमोद, तन्नू, नेहा, सुषमा, रोहित, करण, राजा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed