{"_id":"59a59eff4f1c1b0e278b45f9","slug":"101504026367-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास से मनाया गया वर्धमान महावीर स्कूल में वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास से मनाया गया वर्धमान महावीर स्कूल में वार्षिकोत्सव
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। वर्धमान महावीर पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी अशोक शर्मा ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अनुराधा जैन ने मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अशोक शर्मा ने कहा कि वर्तमान दौर प्रतिस्पर्धा का है। इसमें अगर सफल होकर अपना लक्ष्य हासिल करना है तो कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह शिक्षा के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी भाग लें। इससे वह मनोवैज्ञानिक तौर पर अधिक मजबूत होंगे। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों ने सबको भाव विभोर कर दिया। इसके अलावा गीत, नाटक, नाटी, गिद्दा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से समाज में बुजुर्गों के प्रति हो रहे उपेक्षित व्यवहार पर व्यंग्य कसा। मुख्यातिथि ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। उनसे सम्मान पाने वालों में अन्नया, स्नेहा गुलेरिया, लक्ष्य, प्रेरणा, जतिन, विवेक, राधिका, रोबिन, सुशांत ठाकुर, स्नेहा जम्वाल, स्नेहा गुलेरिया, अन्नया शर्मा, राधिका, लक्ष्य, विपासना, अनुष्का, सुशांत, अंकिता, दिव्यांशी राघवा और रितका चौहान शामिल थीं। इस मौके पर सीसे स्कूल बाल की प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा और सीसे स्कूल तलेली के प्रधानाचार्य मनभावन विज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन