फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   10,000 cannabis plants grown in a maize field; police destroyed them.

Mandi News: मक्की के खेत में उगा रखे थे भांग के 10 हजार पौधे, पुलिस ने किए नष्ट

Sun, 27 Sep 2026 07:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
10,000 cannabis plants grown in a maize field; police destroyed them.
आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जंजैहली (मंडी)। जंजैहली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मक्की के खेत में अवैध रूप से उगाए गए भांग के करीब 10 हजार पौधे बरामद कर नष्ट कर दिए। पुलिस ने खेत के मालिक देओल निवासी गोपाल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने उप तहसील बागाचनोगी के तहत ग्राम देओल में दबिश दी। यहां मक्की की फसल के बीच भांग की खेती की गई थी। पुलिस टीम ने मौके पर करीब 10 हजार पौधे जड़ समेत उखाड़कर नष्ट किए। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अवैध खेती से जुड़े अन्य लोगों और भांग की संभावित सप्लाई के संबंध में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसपी मंडी विनोद कुमार ने कहा कि जिले में अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि कहीं भी अवैध नशे की खेती या कारोबार की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दें। वहीं, एसडीएम थुनाग संजीत शर्मा ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध भांग की खेती को नष्ट करने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed