फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1.80 lakh froud

कंपनी वितरक बनाने के नाम पर ठगे 1.80 लाख

Wed, 27 Jul 2016 10:27 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 27 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
1.80 lakh froud
- फोटो : Demo pic

विज्ञापन
चुराग क्षेत्र के एक बीज विक्रेता को लगाया चूना  
अमर उजाला ब्यूरो
करसोग (मंडी)। उपमंडल के तहत चुराग क्षेत्र के एक बीज विक्रेता को कंपनी का वितरक बनाने का झांसा देकर 1.80 लाख रुपये की ठगी मामला सामने आया है। बीज विक्रेता की शिकायत पर करसोग पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला  दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दल सोलन के लिए रवाना हो गया है।

शिकायतकर्ता ललित कुमार शर्मा पुत्र दीवान चंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि इसी साल जनवरी में उसकी दुकान पर एक व्यक्ति आया। उसने ललित से कहा कि वह कीटनाशक दवाइयों और बीज का कारोबार करता है। उसके दोस्त साहिल वर्मा की  बीज व कीटनाशक दवाइयों की अपनी फैक्ट्ररी है। उस व्यक्ति ने ललित को साहिल का  मोबाइल नंबर देकर संपर्क करने को कहा। ललित ने साहिल से बात की तो वह उसे  वितरक बनाने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन


आर्डर के साथ 90,000 एडवांस के रूप में मांगे। उसने साहिल की बातों पर विश्वास कर दुकान में आए व्यक्ति को  दवाइयों और बीज का आॅर्डर तथा 90000 रुपये पेशगी के रूप में दे दी। कुछ दिन बाद  उसे वितरक बनाने का फर्जी प्रमाण पत्र आरोपी ने भेज दिया। कुछ दिन बाद साहिल वर्मा चुराग आया  और ललित को कुछ बीज दे गया। दो-तीन दिन बाद साहिल वर्मा ने ललित को फोन कर  दिए गए आर्डर के बिल का 90600 रुपये जमा करवाने की बात कही। ललित ने बताए गए  बैंक खाता में ऑनलाइन पैसे जमा करवा दिए। छह माह का समय गुजरने पर ललित ने बीज व कीटनाशक के आर्डर  किए गए। बीज और कीटनाशक दवाइयों की खेप न मिलने पर ललित ने साहिल वर्मा से  संपर्क साधा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। डीएसपी संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम सोलन भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed