फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1.10 lakh tex charged

वैट चोरी करने पर 1.10 लाख का वसूला जुर्माना

Wed, 07 Dec 2016 10:27 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 07 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
1.10 lakh tex charged
नई गाइडलाइन के बाद भीड़ हुई कम - फोटो : अमर उजाला
मंडी। आबकारी एवं कराधान विभाग मंडी की टीम ने बुधवार को मंडी के समीप नेशनल हाईवे पर मालवाहक वाहनों की चेकिंग की। जिसमें बाहरी राज्यों से हार्डवेयर और इलेक्ट्रानिक्स का सामान लाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान वैट के कागजात न होने पर विभाग ने मौके पर एक लाख दस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन


 सहायक आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनोद कश्यप के दिशा निर्देशों पर बुधवार को आबकारी एवं कराधान अधिकारी शैलजा कश्यप की अगुवाई में विभागीय टीम ने टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। टीम ने मंडी शहर के समीप 50 से 60 मालवाहक वाहनों की चेकिंग की। विभागीय कार्रवाई के दौरान बाहरी राज्यों से लाए जा रहे हार्डवेयर और इलेक्ट्रानिक्स सामान का वैट जमा करने के दस्तावेज न मिलने पर एक लाख दस हजार रुपये का जुर्माना किया गया। आबकारी एवं कराधान अधिकारी शैलजा कश्यप ने कहा कि टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग की ओर से चलाया गया अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कारोबारियों से आग्रह किया कि वह पूरा टैक्स अदा करें। ताकि उन पर किसी तरह की पेनल्टी की नौबत न आए। नेशनल हाईवे पर वाहनों की चेकिंग करने पर करीब दस मामलों में हार्डवेयर और इलेक्ट्रानिक्स सामान के वैट कागजात न होने पर विभाग ने एक लाख दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed