{"_id":"67054574aaaf0156cb0363a9","slug":"mandi-masjid-controversy-rally-taken-out-in-mandi-pledge-to-fight-against-communalism-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi Masjid Controversy: मंडी में निकाली रैली, सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ने का संकल्प, लगे ये नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Masjid Controversy: मंडी में निकाली रैली, सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ने का संकल्प, लगे ये नारे
Tue, 08 Oct 2024 08:15 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 08 Oct 2024 08:15 PM IST
सार
जिला मंडी में विभिन्न संगठनों ने सद्भावना और भाईचारा विषय पर अधिवेशन आयोजित किया। इस दौरान लोगों ने ‘भारत के हैं चार सिपाही हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई’ के नारे लगाए।
विज्ञापन
सांप्रदायिकता और नफरत विरोधी सद्भावना और भाईचारा अधिवेशन के बाद शहर में रैली निकालते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मंडी के विश्वकर्मा हाल में सोमवार को विभिन्न संगठनों ने सद्भावना और भाईचारा विषय पर अधिवेशन आयोजित किया। इसके बाद मंडी शहर में रैली भी निकाली। इस दौरान लोगों ने ‘भारत के हैं चार सिपाही हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई’ के नारे लगाए। अधिवेशन में सभी वक्ताओं ने प्रदेश और मंडी शहर में फैलाई जा रही सांप्रदायिकता के विरुद्ध आवाज उठाई।
विज्ञापन
हिमाचल किसान सभा के जिला अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज ने कहा कि मंडी शहर हमेशा ही भाईचारे के लिए जाना जाता है। कुछ ताकतें भाईचारा खत्म करना चाहती हैं। यह सब राजनीतिक इच्छा दृष्टि से किया जा रहा है। इस दौरान सद्भावना कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और शहर के बुद्धिजीवी वर्ग को जोड़ा गया है। कमेटी के संयोजक का नाम आने वाले दिनों में तय किया जाएगा। इसी के साथ सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई को मजबूती से लड़ा जाएगा। कमेटी ने साफ किया है कि शहर का माहौल खराब कर रहे कुछ लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसी के साथ आंदोलन को तेज भी किया जाएगा। सद्भावना कमेटी ने मंडी शहर के नागरिकों से आग्रह किया है कि आपसी भाईचारे को कायम करते हुए अपनी एकता को मजबूत करें और विभाजनकारी ताकतों का डटकर मुकाबला करें।
विज्ञापन
इस दौरान प्रोफेसर रवि, उर्वशी वालिया, आलिम अंसारी, वरिष्ठ अधिवक्ता देशराज, अनिल सेन, सीटू जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नौजवान सभा राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल, सचिव महेंद्र राणा, महिला समिति जिला अध्यक्ष वीना वैद्य, जोगिंद्र वालिया, पार्षद राजेंद्र मोहन, योगराज, वाईपी कपूर व अन्य ने अपने विचार रखे और आवाज बुलंद की।
विज्ञापन