फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manali: President Droupadi Murmu savors authentic mountain flavors, Gucchi and red rice for dinner

मनाली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चखा पहाड़ का देसी स्वाद, रात में गुच्छी-लाल चावल तो सुबह कुट्टू के पराठे

Wed, 07 Oct 2026 07:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/नग्गर (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/नग्गर (कुल्लू)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Oct 2026 07:45 PM IST
सार

रात के भोजन में जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली गुच्छी की सब्जी, लाल चावल और राजमा परोसे गए। बुधवार सुबह नाश्ते में कुट्टू के आटे के परांठे के साथ काउनी, ओघला और बेसा से तैयार सूप शामिल रहा।

विज्ञापन
Manali: President Droupadi Murmu savors authentic mountain flavors, Gucchi and red rice for dinner
माता हिडिंबा मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल सहित अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली प्रवास के दौरान उन्हें हिमाचली संस्कृति, परंपरा और स्थानीय खानपान की विशेष झलक देखने को मिली। प्रशासन ने राष्ट्रपति के लिए कुल्लू घाटी के पारंपरिक व्यंजनों से सजा विशेष मेन्यू तैयार किया था। मंगलवार रात के भोजन में जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली गुच्छी की सब्जी, लाल चावल और राजमा परोसे गए। बुधवार सुबह नाश्ते में कुट्टू के आटे के परांठे के साथ काउनी, ओघला और बेसा से तैयार सूप शामिल रहा। दोपहर के भोजन में बाथू की खीर, कच्चे पपीते और खुमानी का मीठा परोसा गया। इसके अलावा तोरी, भिंडी, गुच्छी और रागी का सूप तथा कद्दू आंवले की सब्जी भी मेन्यू का हिस्सा रही। इस पहल के माध्यम से प्रशासन ने कुल्लू की पारंपरिक खानपान संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रपति के सामने प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
Trending Videos

 राष्ट्रपति की बेटी ने रोरिक आर्ट गैलरी में निहारीं हिमालय की चित्रकृतियां
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू ने बुधवार को नग्गर स्थित प्रसिद्ध निकोलस रोरिक आर्ट गैलरी का भ्रमण किया। उन्होंने रूसी चित्रकार एवं दार्शनिक निकोलस रोरिक की ओर से बनाए गए हिमालय के चित्रों और कलाकृतियों को देखा तथा उनकी कला की सराहना की। इस दौरान उन्होंने परिसर में फोटोग्राफी भी की। इतिश्री मुर्मू ने रोरिक परिवार के ऐतिहासिक निवास का भी अवलोकन किया, जिसे अब धरोहर संग्रहालय के रूप में संरक्षित किया गया है। उन्होंने संग्रहालय में रखी दुर्लभ ऐतिहासिक सामग्री और रोरिक परिवार की पुरानी विंटेज कार को भी देखा। कुल्लू-मनाली घाटी की सांस्कृतिक विरासत और शांत वातावरण से वह प्रभावित नजर आईं। संग्रहालय की क्यूरेटर डॉ. लारिसा सुरगीना ने उन्हें रोरिक की चित्रकृतियों और उनके जीवन से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निकोलस रोरिक वर्ष 1928 में परिवार के साथ नग्गर आए थे और हिमालय से प्रेरित होकर अनेक चित्र बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed