फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   man murdered his friend on a small issue

पानी की कहानी, कम पड़ा तो खत्म की जिंदगानी

Tue, 11 Jun 2013 04:26 PM IST
बद्दी (सोलन)/ब्यूरो
बद्दी (सोलन)/ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
man murdered his friend on a small issue

हिमाचल के कांगड़ा जिले मे एक युवक ने पानी न भरने के कारण अपने रूममेट की हत्या कर दी।

विज्ञापन


मृतक रामस्वरूप और हत्या का आरोपी संजीव एक ही गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने संजीव को गिरफ्तार कर लिया है।

कांगड़ा के शाहपुर तहसील के निवासी 31 वर्षीय राम स्वरूप बद्दी के कडूवाना गांव में एक किराए के कमरे में रहता था।

पुलिस के मुताबिक, कुछ दिनों पहले शराब के नशे में धुत्त संजीव और रामस्वरूप ने आपस में झगड़ा किया। इस झगड़े में ही उसने रामस्वरूप का कत्ल कर दिया।

हालांकि हत्या के बाद संजीव डर गया।

नशे की हालत में ही वह रात करीब दस बजे अपने दूसरे दोस्तों के कमरे में गया, लेकिन नशे की हालत में देख उसके साथियों ने उसे पनाह देने के लिए साफ मना कर दिया, जिससे वह कुछ देर बाद वापस लौट गया।

लोगों का कहना था कि वह काफी तनाव में था तथा डरा हुआ लग रहा था।

डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी संजीव कुमार पकड़े जाने के बाद कई प्रकार की कहानियां गढ़ रहा था। हालांकि उसने बाद में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन


पानी भरने के लिए हुआ झगड़ा

पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि पानी कम भरने के पीछे दोनों का झगड़ा हुआ। मृतक ने कपड़े धोने थे और पानी भरने का जिम्मा उस पर था, लेकिन राम स्वरूप कम पानी होने की बात कहकर उससे झगड़ गया और गला पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में धुत्त दोनों की लड़ाई तेज हो गई। तभी उसने डंडा उठाया और उसके सिर पर दे मारा। आरोपी संजीव कुमार ने मृतक राम स्वरूप के छोटे भाई कमल को भी काफी देर बाद फोन किया।

आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के पास कई साक्ष्य थे, जिससे की हत्या की शक की सुई संजीव कुमार की तरफ घूम रही थी।

संजीव पर पहले भी दर्ज हैं मुकदमे

हत्या के आरोप में गिरफ्तार संजीव कुमार का क्रिमिनल रिकार्ड है। कांगड़ा पुलिस में उसके खिलाफ मामले चल रहे हैं। वे कई बार अपने माता-पिता की पिटाई कर चुका है। झगड़ालू किस्म का व्यक्ति होने के साथ-साथ नशा भी करता है।


रेहलू पंचायत प्रधान कर्ण परमार ने बद्दी पुलिस को बताया कि संजीव कुमार एक झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है और इससे पहले वह कई बार अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर चुका है।

पंचायत के माध्यम से भी कई बार इसके फैसले कराए गए। यह युवक अचानक तनाव में आ जाता है तथा मारपीट करने पर उतर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed