फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Magh Gupt Navratri 2025 Gupt Navratri of Magh month begins in Shaktipeeth Jwalamukhi

Magh Gupt Navratri 2025: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में माघ मास के गुप्त नवरात्रि शुरू, आठ दिनों तक होंगे पाठ; जानें

Thu, 30 Jan 2025 03:05 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी/ज्वालामुखी(कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी/ज्वालामुखी(कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 30 Jan 2025 03:05 PM IST
सार

गुरुवार से गुप्त नवरात्रि शुरू हो गए हैं। ज्वालामुखी मंदिर में पुजारी सभा प्रधान अविनेद्र शर्मा ने विधायक संजय रत्न द्वारा संकल्प व विधिवित पूजा अर्चना व कन्या पूजन करवाया।

विज्ञापन
Magh Gupt Navratri 2025 Gupt Navratri of Magh month begins in Shaktipeeth Jwalamukhi
ज्वालामुखी मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्वविख्यात ज्वालामुखी मंदिर में गुरुवार से माघ मास के गुप्त नवरात्रे शुरू हो गए हैं जो कि 7 फरवरी तक चलेंगे। आज गुप्त नवरात्रि का विधिवत आरंभ ज्वालामुखी विधायक संजय रत्न, मन्दिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा, डीएसपी आरपी जसवाल, मंदिर न्यास सदस्यों व अतिरिक्त उपमंडलाधिकारी अंशुल चंदेल, पुजारी वर्ग द्वारा विधिवत पूजा अर्चना से किया गया।

विज्ञापन


पुजारी सभा प्रधान अविनेद्र शर्मा ने विधायक संजय रत्न द्वारा संकल्प व विधिवित पूजा अर्चना व कन्या पूजन करवाया। इसके साथ ही पुजारी वर्ग और विद्वान पंडितों को माता के जप पाठ का विधिवत संकल्प भी दिलवाया गया। इस उपलक्ष्य पर पुजारी बर्ग विश्व कल्याण और विश्व शांति पूजा व पाठ लगातार 8 दिन तक करेंगे। गुप्त नवरात्रों के दौरान विश्व शांति व विश्व कल्याण के लिए मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री व अन्य जप व पाठ किए जाएंगे।
विज्ञापन




मंदिर न्यास व पुजारी महासभा प्रधान अविनेद्र शर्मा ने बताया कि पुजारी वर्ग द्वारा प्राचीन परंपराओं को बरकरार रखा गया है। परम्परा के अनुसार गुप्त नवरात्रों में पूजा, जप व पाठ विश्व कल्याण, सुख शांति व समृद्धि के लिए किया जाएगा। पुजारी वर्ग व विद्वान पंडित जप, पाठ व अनुष्ठान करेंगे। उन्होंने बताया कि हिन्दू धर्म में नवरात्र मां दुर्गा की साधना के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्र के दौरान साधक विभिन्न तंत्र विद्याएं सीखने के लिए मां भगवती की विशेष पूजा करते हैं। तंत्र साधना आदि के लिए गुप्त नवरात्र बेहद विशेष माने जाते हैं। माघ मास व आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहा जाता है। इस नवरात्रि के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है। विधायक संजय रत्न ने सभी प्रदेशवासियों को गुप्त नवरात्रों की शुभ कामनाएं दी और पूरे विश्व के कल्याण सुख शांति समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed