फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Leh-Delhi bus earned More then one crores in 95 days bus service continued even after 15 September

Delhi Leh Bus Service: 95 दिन में लेह-दिल्ली बस ने कमाए सवा करोड़, पहली बार 15 सितंबर के बाद भी बस सेवा जारी

Wed, 25 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 25 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

केवल 95 दिनों में सवा करोड़ रुपये की रिकार्ड कमाई कर लेह-दिल्ली बस रूट एचआरटीसी का सबसे अधिक कमाई वाला रूट बन गया है। इस साल पहली बार 15 सितंबर के बाद भी बस का संचालन जारी है।

विज्ञापन
Leh-Delhi bus earned More then one crores in 95 days bus service continued even after 15 September
लेह-दिल्ली बस रूट। (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कमजोर वित्तीय स्थिति से जूझ रहे एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) के लिए लेह-दिल्ली बस रूट संजीवनी साबित हुआ है। महज 95 दिनों में सवा करोड़ रुपये की रिकार्ड कमाई कर यह रूट निगम का सबसे अधिक कमाई वाला रूट बन गया है। एचआरटीसी के केलांग डिपो ने 15 जून से इस रूट पर बस का संचालन शुरू किया था। इस साल पहली बार 15 सितंबर के बाद भी बस का संचालन जारी है, हालांकि बस अगले कितने दिनों तक चलेगी यह मौसम पर निर्भर करेगा। 15 सितंबर को मौसम खराब होने के बाद एक दिन के लिए बस संचालन रोक दिया था लेकिन बीआरओ से क्लीयरेंस मिलने के बाद 21 सिंतबर के बाद पुन: इस रूट पर बस सेवा बहाल कर दी गई है। सैलानियों की संख्या घटने के कारण इन दिनों बस में यात्रियों की संख्या घट गई है। बस अगले कितने दिनों तक चलाई जाए इसके लिए निगम प्रबंधन बस के संचालन की व्यवहार्यता का आंकलन कर रहा है।

विज्ञापन


केलांग में रात्रि ठहराव बंद करने के बाद बढ़े यात्री
इस सीजन में केलांग में रात्रि ठहराव बंद करने के बाद बस में यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ। स्थानीय लोगों की मांग पर निगम प्रबंधन ने रात्रि ठहराव बंद किया जिससे यात्रियों का एक दिन सफर कम हो गया और रात्रि ठहराव के खर्चे की भी बचत हुई। अटल टनल रोहतांग से होकर वाहनों की आवाजाही शुरू होने से पहले यह बस दिल्ली से केलांग और केलांग से लेह रूट पर चलती थी।

विज्ञापन

बस किराया 1657, फ्लाइट का न्यूनतम किराया 2699
लेह से दिल्ली का एक ओर का किराया 1,657 रुपये है। लेह के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ से फ्लाइट की सुविधा है। दिल्ली से लेह का फ्लाइट का न्यूनतम किराया 2,699 है। सैलानी प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाने के लिए फ्लाइट के स्थान पर निगम की बस सेवा को प्राथमिकता दे रहे हैं।

सबसे अधिक कमाई वाला रूट बना लेह-दिल्ली : रोहन
लेह-दिल्ली रूट निगम का सबसे अधिक कमाई वाला रूट बना है। 15 जून से 15 सिंतबर के बीच इस रूट ने एक करोड़ से अधिक कमाई की है। अगले साल इस रूट पर एक के स्थान पर दो बसें चलाने की संभावना तलाशी जाएगी- रोहनचंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed