फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   leh delhi bus

किसी एडवेंचर से कम नहीं है बस का ये खास सफर

Tue, 04 Jun 2013 01:06 PM IST
केलांग (लाहौल स्पीति)/ब्यूरो
केलांग (लाहौल स्पीति)/ब्यूरो Updated Tue, 04 Jun 2013 01:06 PM IST
विज्ञापन
leh delhi bus

लेह-केलांग-दिल्ली बस रूट सात माह बाद बहाल हो गया है। शनिवार को परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 1072 किलोमीटर की लंबी यात्रा 33 घंटे में पूरी होगी।

विज्ञापन


इस दौरान बर्फ से लकदक रोहतांग और बारालाचा दर्रा से होकर गुजरने का सुनहरा मौका भी मिलेगा।

उत्तर भारत की सबसे लंबी और रोमांचक लेह-केलांग-दिल्ली बस सेवा एचआरटीसी केलांग ने करीब सात माह बाद बहाल की है। बीते साल अक्तूबर में बर्फबारी के चलते बारालाचा दर्रा बंद से इस रूट पर बस सेवा बंद हो गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को केलांग बस अड्डे से हरी झंडी दिखाकर लेह-दिल्ली बस सेवा को रवाना किया गया।

leh bus serviceएचआरटीसी का दावा है कि लेह-दिल्ली रूट पर बस सेवा नार्थ इंडिया की सबसे लंबी और रोमांचक बस सेवा है। यह बस जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, चंड़ीगढ, हरियाणा और दिल्ली होते हुए 1072 किलोमीटर का सफर तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस सेवा शुरू होने से लेह जाने वाले पर्यटकों को किराये में राहत मिलेगी। बस के जरिये एक पर्यटक महज 1200 किराया अदा कर दिल्ली से लेह तक का सफर कर सकेगा।

करीब 16 हजार फीट ऊंचे बारालाचा और 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा के बहाल होने के बाद लेह की तरफ जाने वाले सैलानियों की तादाद बढ़ने लगी है।

कोकसर स्थित पुलिस पोस्ट के मुताबिक हर रोज करीब ढाई हजार वाहन मनाली से लाहौल होते हुए लेह की तरफ रवाना हो रहे हैं।


लेह से दिल्ली पहुंचने के लिए करीब 33 घंटे लगेंगे। इस रूट पर तीन जगह बिलासपुर के स्वारघाट और केलांग तथा लेह में चालक बदलेंगे।

केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मानेपा ने बताया कि निगम ने इस रूट पर करीब सात माह बाद अपनी नियमित बस सेवा शुरू कर दी है।

मानेपा ने कहा कि आम यात्रियों के साथ ही सैलानियों की सुविधा के लिए एक बस लेह से और एक दिल्ली से सुबह चार बजे चलेगी। बस सेवा शुरू होने के साथ ही पर्यटकों ने इस रूट की आनलाइन सीट बुकिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed