फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Younger brother's paraglider landing successful, elder lost his life

छोटे भाई की पैराग्लाइडर से लैंडिंग सफल, बड़े ने गंवाई जान

Wed, 15 Jun 2022 10:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Younger brother's paraglider landing successful, elder lost his life
पैराग्लाइडिंग हादसे की रिपोर्ट बनाने में जुटे पुलिस कर्मी। -संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। पैराग्लाइडिंग हादसे से दो माताओं के आंचल सूने हो गए। डोभी में हुआ हादसा दो परिवारों को कभी न भूलने वाला जख्म दे गया।
विज्ञापन

डोभी के फ्लाइन में छोटे भाई की सफल लैडिंग के बाद ही बड़े भाई आदित्य की जान चली गई। डोभी से पायलट के उड़ान भरते ही कुछ देर बाद पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर हवा में लुढ़कते हुए जमीन पर जा गिरा। इससे हरियाणा के सैलानी के अलावा स्थानीय पायलट की भी मौत हो गई। आदित्य शर्मा परिजनों के साथ कुछ दिन पहले ही पर्यटन नगरी मनाली घूमने आए था।
पैराग्लाइडिंग करने के लिए परिवार बुधवार को डोभी आया, यहां पर आदित्य के भाई ने पहले आसमान में उड़ान भरी और सफल लैडिंग की। इसके बाद ही आदित्य ने भी पायलट के साथ उड़ान भरी और कुछ देर बाद पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर जमी पर जा गिरा।
विज्ञापन

हादसे के बाद दोनों के परिजन क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रोते-बिलखते रहे। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। बेटे की मौत के बाद आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हादसा दोनों मृतकों के परिजनों को ताउम्र का जख्म दे गया। ग्रामीण सैलानी और पायलट के परिजनों को ढांढस बांधते रहे। बता दें कि पिछले पांच साल में कुल्लू जिले में पैराग्लाइडिंग के दर्जनभर हादसे हो चुके हैं। इनमें आठ से दस लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed