{"_id":"689629f127a0fe7b250a6f50","slug":"work-on-the-security-wall-in-khori-ropa-parking-lot-accelerates-again-kullu-news-c-89-1-klu1001-154178-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खोरी रोपा पार्किंग में सुरक्षा दीवार का कार्य फिर तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खोरी रोपा पार्किंग में सुरक्षा दीवार का कार्य फिर तेज
Fri, 08 Aug 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 08 Aug 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
सरवरी खड्ड में बाढ़ से हुआ है आठ लाख नुकसान
करीब साढ़े चार करोड़ रुपये किए जा रहे हैं खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बारिश का दौर रुकते ही खोरी रोपा पार्किंग में सुरक्षा दीवार का कार्य फिर तेज हो गया है। सरवरी खड्ड के किनारे सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है। जल शक्ति विभाग की ओर से बाढ़ नियंत्रण के कार्य पर साढ़े चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
पिछले दिनों सरवरी खड्ड में आई बाढ़ के चलते जल शक्ति विभाग को करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। साइट पर सुरक्षा दीवार में शटरिंग के लिए प्लेटें और कुछ अन्य सामान बह गया था लेकिन मौसम खुलते ही ठेकेदार ने काम तेज कर दिया है। खाेरी रोपा में सुरक्षा दीवार लगने के बाद यहां बाढ़ का खतरा कम हो जाएगा। अभी तक सुरक्षा दीवार पूरी नहीं बनी है लेकिन इसकी उपयोगिता भी सबके सामने आई है। सरवरी खड्ड में पिछले दिनों भले ही बाढ़ आई लेकिन सुरक्षा दीवार के चलते पानी पार्किंग में नहीं घुसा। खोरीरोपा में अकसर बाढ़ का पानी झुग्गी बस्ती में घुस जाता था। अब स्थानीय बाशिंदों को सुरक्षा दीवार का कार्य पूरा होने का इंतजार है। नगर परिषद ने खोरीरोपा में अस्थायी पार्किंग का निर्माण किया है।
उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण कार्य को तेजी से शुरू किया गया है। हाल ही में आई बाढ़ से भी कुछ नुकसान साइट पर हुआ है।
विज्ञापन
--