फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Women stood waiting for hours in the cold for Mahanati

Kullu News: ठंड में महानाटी के लिए घंटों इंतजार में खड़ी रहीं महिलाएं

Fri, 16 Jan 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 16 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Women stood waiting for hours in the cold for Mahanati
रिहर्सल---मनाली के मॉल रोड़ पर विटर कार्निवाल की तैयारी को लेकर नाटी की रिहर्सल मेंं नीचे बैठी
दो घंटे खड़े रहने के बाद मालरोड में जमीन पर ही बैठने को हो गईं विवश
विज्ञापन

विंटर कार्निवल में होने वाली महानाटी के लिए महिलाओं ने की रिहर्सल
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल की महानाटी की रिहर्सल के लिए पहुंचीं महिलाओं को ठंड में घंटों तक इंतजार करना पड़ा। लाइनों में खड़ीं महिलाएं थक गईं तो मालरोड में नीचे जमीन पर ही बैठने को विवश हो गईं। महानाटी की रिहर्सल लगभग दो घंटे देरी से शुरू हुई।
विंटर कार्निवल में 21 और 23 जनवरी को होने वाली महानाटी के लिए शुक्रवार को महिला मंडलों की रिहर्सल की गई। इसका समय सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया था। 10 बजे से सभी महिलाओं को रिपोर्टिंग की जानी थी लेकिन दूरदराज की महिलाएं समय पर नहीं पहुंच पाईं। इस वजह से महानाटी की रिहर्सल समय पर शुरू नहीं हो पाई। दोपहर बाद करीब एक बजे शुरू हुई रिहर्सल हुई। आधा घंटा की रिहर्सल के बाद कुछ देर विश्राम हुआ और फिर दूसरे सत्र की नाटी डाली गई।
विज्ञापन

समय पर रिहर्सल शुरू नहीं होने के कारण महिलाओं को लगभग दो घंटे इंतजार करना पड़ा। 11 बजे से ही महिलाएं मालरोड में लाइन में खड़ी हो गईं लेकिन रिहर्सल शुरू नहीं हुई। इस दौरान कुछ महिलाएं अपनी लाइन की जगह ही नीचे बैठ गईं तो कुछ मालरोड के बीच में बैठने के लिए बनी जगह पर आकर आराम करती हुई देखी गईं। हालांकि महिलाओं के लिए मनुरंगशाला में जलपान का भी प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed