{"_id":"6aa59591cce0e99ec40179de","slug":"traffic-remained-suspended-for-ten-hours-on-the-larji-sainj-road-kullu-news-c-89-1-klu1002-186487-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लारजी-सैंज मार्ग पर दस घंटे बंद रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लारजी-सैंज मार्ग पर दस घंटे बंद रहा यातायात
विज्ञापन
लारजी-सैंज मार्ग पर पालग नाला में आए मलबे से बंद मार्ग पर फसें बस और वाहन।-संवाद
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी में शुक्रवार रात को भारी बारिश के कारण पागलनाला में मलबा और पानी आने से लारजी-सैंज मार्ग दस घंटे तक यातायात के लिए बंद रहा। रात करीब 12 बजे पागलनाला में आया भारी मलबा और पानी सड़क पर जमा हो गया। इससे वाहनों की आवाजाही बंद पड़ गई। सुबह होने के बाद सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया और करीब दस बजे तक सड़क पर जमा मलबे को जेसीबी के माध्यम से हटाकर सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जा सका। इस दौरान सड़क खुलने तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिनमें सब्जी और फलों से लदे वाहन भी शामिल रहे। ऐसे में घाटी के फल और सब्जी के वाहन समय पर सब्जी मंडियों तक नहीं पहुंच पाए।
गौरतलब है कि सड़क बंद होने के कारण दोनों तरफ फंसे रहे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, रात को सड़क पर कम गाड़ियों की आवाजाही होती है लेकिन सुबह के समय मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लगातार बढ़ती गई। स्थानीय लोगों राम लाल, गोपाल, चुन्नी लाल, गिरधारी लाल, माघू राम का कहना है कि उन्हें सुबह कुल्लू जाना था लेकिन पागलनाला के पास सड़क बंद होने से वह यहां फंसे रहे। लिहाजा, दस बजे के बाद मार्ग बहाल हुआ और उसके बाद ही यहां से आगे का रुख करना पड़ा।
शैंशर मार्ग की हालत भी खस्ता
घाटी में तेज बारिश होने के कारण न्यूली-शैंशर मार्ग की हालत भी खस्ता हो गई है। जगह जगह मार्ग उखड़ गया है और कई जगह नाले का पानी सड़क पर आ गया है। इस मार्ग पर पचटियाहरा के पास डंगा गिर गया है जिससे यहां वाहनों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं है। रूआड़ के पास कल्वर्ट बंद हो गया है, जिससे पानी और मलबा सड़क पर आ गया है। हालांकि, छोटे वाहनों की आवाजाही हो रही है लेकिन खस्ताहाल सड़क पर हादसा होने का डर बना हुआ है। इसके अलावा शाक्टी-मरौड़ के बीच पहाड़ी का दरकना फिर से शुरू हो गया है जिससे पैदल रास्ते से आनाजाना काफी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र के नुहाडा, रोपा, कोटलू, कटौल नाला का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने पागलनाला के पास बंद सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। सड़क बंद होने की सूचना मिलने के बाद विभाग ने मौके पर जेसीबी भेजी और सड़क पर जमा हुए मलबे को हटाया। उसके बाद अब वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है।
पवन राणा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग