{"_id":"6969195a772bd6cc9b0cde70","slug":"winter-carnival-will-give-a-new-boost-to-tourism-business-kullu-news-c-89-1-ssml1012-166613-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विंटर कार्निवल में पर्यटन कारोबार को नई उड़ान दे जाएगी सफेद चांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विंटर कार्निवल में पर्यटन कारोबार को नई उड़ान दे जाएगी सफेद चांदी
Thu, 15 Jan 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
मौसम पर टिकीं कारोबारियों की नजरें, मौसम विज्ञान केंद्र ने भी जताई है बर्फबारी की संभावना
राष्ट्रीय विंटर कार्निवल के लिए मनाली तैयार, घाटी में आ रहे रोजाना करीब 1600 पर्यटक वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्रिसमस और नए साल की रौनक के बाद मनाली अब राष्ट्रीय विंटर कार्निवल की धूम के लिए सजने लगी है। रोजाना 1500 से 1600 पर्यटक वाहन घाटी में प्रवेश कर रहे हैं। होटल और स्टॉल की बुकिंग भी शुरू हो गई है।
कारोबारियों की उम्मीदें मौसम पर टिकी हैं। यदि बर्फबारी हुई तो कार्निवल पर्यटन कारोबार को नई उड़ान देगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने भी कार्निवल के दौरान बर्फबारी की संभावना जताई है। पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवल 20 से 24 जनवरी तक मनाया जाएगा। इसकी प्रशासन और होटलियरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस बार कुल्लू-मनाली में क्रिसमस और नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए करीब दो लाख सैलानी पहुंचे थे। अब कार्निवल के दौरान भी पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने की उम्म्मीद है। पर्यटन कारोबारी गजेंद्र ठाकुर, गौतम ठाकुर, राजेंद्र प्रकाश, ललित कुमार और किशन ठाकुर ने कहा कि विंटर कार्निवल पर भी पर्यटन कारोबार को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अगर इस दौरान मौसम मेहरबान होता है तो विंटर कार्निवल में पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। इसके लिए बुकिंग भी आना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
मनाली में इन दिनों रोजाना 900 पर्यटक वाहन आ रहे हैं। इसके अलावा करीब 100 वोल्वो बसों में भी पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं। मणिकर्ण में 400 और बंजार घाटी में 150 से 200 वाहनों की एंट्री हो रही है। पर्यटन विकास निगम के डीजीएम बीएस ओक्टा ने कहा कि निगम के होटलों के लिए बुकिंग आ रही है। उन्होंने कहा कि कार्निवल में पर्यटन कारोबार गति पकड़ेगा।
--