{"_id":"697ce45d91ca15dea40931f6","slug":"when-snow-stopped-the-wheels-people-crossed-the-mountains-on-foot-and-reached-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-167776-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फ ने पहिये थामे तो पैदल ही पहाड़ लांघ कुल्लू पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फ ने पहिये थामे तो पैदल ही पहाड़ लांघ कुल्लू पहुंचे लोग
Fri, 30 Jan 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
मनाली के सोलंगनाला के समीप लगी वाहनों की लंबी कतारे।-संवाद
भारी बर्फबारी के कारण जिला मुख्यालय से कट गई हैं बाह्य सराज की 69 पंचायतें
बंजार की ओर से सोझा तक फोर बाई फोर वाहनों के लिए खोला हाईवे
आठ किमी हाईवे से हटाई बर्फ, मौसम साफ रहा तो दो-दिन में होगा बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। चार फीट तक हुई बर्फबारी से बाह्य सराज की 69 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। जरूरतमंद लोगों को जिला मुख्यालय में अपने कामकाज निपटाने के लिए बर्फ से ढके 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा को पैदल ही लांघना पड़ रहा है।
एनएच विभाग दोनों तरफ से बर्फ हटाने में जुटा है। शुक्रवार देर शाम तक आठ किलोमीटर हाईवे से बर्फ हटा दी गई है। इससे लोगों को राहत मिली है।
बंजार की तरफ से एनएच विभाग ने सोझा तक हाईवे को फोर बाई फोर वाहनों के लिए खोल दिया है। आम लोगों के साथ पर्यटक अब घियागी से सोझा तक फोर बाई फोर या फिर चेन लगी गाड़ियों से आवाजाही कर सकते हैं। आनी के खनाग की तरफ से भी बर्फ हटाते काफिला जलोड़ी दर्रा से दो किलोमीटर नीचे पहुंच गया है। मौसम ने साथ दिया तो शनिवार को छोटे वाहन जलोड़ी दर्रा पहुंच सकते हैं।
बता दें कि बाह्य सराज आनी-निरमंड के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 100 किमी के बजाय वाया शिमला और करसोग होकर 300 किमी का सफर करना पड़ता है। ऐसे में लोग लंबे सफर की जगह जलोड़ी दर्रा को पैदल ही आर-पार करते हैं। शुक्रवार को करीब 30 से अधिक लोगों ने दर्रा को पैदल आर-पार किया। एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि औट-बंजार-आनी-सैंज हाईवे-305 को बहाल करने का काम जारी है। अभी तक एनएच विभाग ने खनाग से घियागी के बीच लगभग आठ किलोमीटर हाईवे से बर्फ हटा दी है। सात किमी के पैच से बर्फ हटाना शेष है। उन्होंने कहा कि मौसम ने साथ दिया तो दो से तीन दिन में हाईवे को फोर बाई फोर वाहनों को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
--