फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Pulse crops withered due to lack of rain; production dropped by 45 percent.

Kullu News: बारिश न होने से सूखीं दलहनी फसलें, उत्पादन 45 फीसदी घटा

Tue, 22 Sep 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pulse crops withered due to lack of rain; production dropped by 45 percent.
खराहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू में करीब एक माह से बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खरीफ फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। कम बारिश का सबसे अधिक असर दलहनी फसलों के उत्पादन पर पड़ा है। इस बार जिले में दलहनी फसलों के उत्पादन में करीब 45 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। पौधों पर फूल और फलियां लगने के समय पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसल सूखे की चपेट में आ गई। कई जगह फलियां विकसित होने से पहले ही सूख गईं और उनमें दाने नहीं बन पाए। इससे दलहनी फसलों के उत्पादन में कमी आई है। प्रदेश में इस बार सामान्य से करीब 18 फीसदी कम बारिश हुई है, जिसका असर विभिन्न फसलों के उत्पादन पर पड़ा है।
विज्ञापन

मक्की की फसल भी इससे अछूती नहीं रही। कई किसानों की पछेती मक्की बारिश के अभाव में सूख गई, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। जिला कुल्लू में करीब तीन हजार हेक्टेयर भूमि पर दलहनी फसलों की पैदावार होती है।
विज्ञापन

घाटी के किसान अमित, चमन, मुनीष, राकेश, महेश और सुरेश ने बताया कि दलहनी फसलों में फूल आने के समय बारिश नहीं होने से उत्पादन प्रभावित हुआ है। किसानों के अनुसार कम उत्पादन का असर अब बाजार में दालों की कीमतों पर भी दिखने लगा है। बाजार में राजमाह करीब 170 रुपये, माश 130 रुपये और अन्य दालों की कीमतें भी 100 रुपये प्रति किलो से अधिक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
इस बार कम बरसात की वजह से दलहनी फसल के उत्पादन पर असर पड़ा हैं। इससे उत्पादन में गिरावट आई है। पिछले वर्ष की तुलना में उत्पादन कम होगा । कम बारिश के चलते मक्की, राजमाह और माश की पैदावार में थोड़ी कमी आएगी।
-ऋतु गुप्ता, उपनिदेशक, कृषि विभाग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed