{"_id":"6ab2bf912d5a9402f0079149","slug":"a-pharmacy-will-soon-be-opened-at-the-civil-hospital-manali-kullu-news-c-89-1-ssml1014-187439-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिविल अस्पताल मनाली में जल्द खोली जाएगी दवाइयों की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिविल अस्पताल मनाली में जल्द खोली जाएगी दवाइयों की दुकान
विज्ञापन
मनाली अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़
मनाली। सिविल अस्पताल मनाली में मरीजों की सुविधा के लिए जल्द दवाइयों की दुकान खोली जाएगी। एडी प्रोजेक्ट की मदद से अस्पताल परिसर में दुकान का निर्माण किया जाएगा।
इसके अलावा प्रसूति कक्ष की मरम्मत समेत मरीजों की सुविधाओं से जुड़े अन्य कार्य भी करवाए जाएंगे। मंगलवार को मनाली में आयोजित रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में अस्पताल के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और मरीजों को बेहतर उपचार तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
समिति के सदस्यों ने अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार को लेकर अपने सुझाव भी रखे। बीएमओ डॉ. करण ने बताया कि बैठक में अस्पताल के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
मरीजों की सुविधा के लिए दवाइयों की दुकान खोलने का प्रस्ताव रखा गया, जबकि प्रसूति कक्ष की मरम्मत का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मरीजों की जरूरत के अनुसार अस्पताल में अन्य आवश्यक कार्य भी करवाए जाएंगे।
विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि सिविल अस्पताल मनाली में शिशु रोग विशेषज्ञ ने कार्यभार संभाल लिया है। इससे मनाली और आसपास के लोगों को बच्चों के उपचार के लिए अन्य अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अब अस्पताल में ही बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सक की सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है।
उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए आवश्यक सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।