फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bagwan Bhavan gets a protective shield from the wall.

Kullu News: बागवान भवन को दीवार से मिला सुरक्षा कवच

Tue, 22 Sep 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bagwan Bhavan gets a protective shield from the wall.
पतलीकूहल (कुल्लू)। वर्ष 2025 में ब्यास में आई बाढ़ से कुल्लू फलोत्पादक मंडल के बागवान भवन और पत्ती विश्लेषण प्रयोगशाला भवन को काफी नुकसान पहुंचा था। बाढ़ के कारण दोनों भवनों के आसपास का क्षेत्र भी प्रभावित हुआ था। इससे भवनों की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ गया था। स्थिति को देखते हुए कुल्लू फलोत्पादक मंडल ने अपने स्तर पर सुरक्षा कार्य करवाए हैं।
विज्ञापन

मंडल ने अपने कोष से करीब 37 लाख रुपये खर्च कर दोनों भवनों और परिसर की सुरक्षा के लिए आरसीसी दीवार और वायर क्रेट का निर्माण करवाया है। इन कार्यों का उद्देश्य ब्यास के कटाव और बाढ़ से भवनों को होने वाले संभावित नुकसान को रोकना है। मंडल के प्रधान प्रेम शर्मा ने कहा कि बागवान भवन संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहीं से मंडल की विभिन्न गतिविधियों और बागवान हित से जुड़े कार्यों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

बाढ़ के बाद भवनों की सुरक्षा को लेकर मंडल ने गंभीरता से कदम उठाए और अपने कोष से करीब 37 लाख रुपये की राशि खर्च कर सुरक्षा कार्य करवाए। प्रेम शर्मा ने कहा कि ब्यास के कटाव और भविष्य में संभावित प्राकृतिक आपदा से भवनों को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कार्यों की जरूरत है। इस संबंध में मंडल की ओर से सरकार से भी सहयोग का आग्रह किया गया है। बागवान भवन और पत्ती विश्लेषण प्रयोगशाला जैसी महत्वपूर्ण सुविधाओं को सुरक्षित रखना भी संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल है। भविष्य में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स ंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed