{"_id":"626eabb7fb8f2f1bb27f4545","slug":"water-crisis-in-many-areas-yet-the-ministers-patted-the-back-of-the-officers-kullu-news-sml407433941","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई क्षेत्रों में जल संकट, फिर भी अधिकारियों की पीठ थपथपा गए मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई क्षेत्रों में जल संकट, फिर भी अधिकारियों की पीठ थपथपा गए मंत्री
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में कई क्षेत्रों में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है तो कई जगह सड़क निर्माण से पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
कुल्लू के दोहरानाला में आयोजित जनमंच में रविवार को भी अधिकतर शिकायतें पानी की आई। इसके बावजूद जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने विभाग के अधिकारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के अधिकारी अच्छा कार्य कर रहे हैं, जबकि ग्रामीणों के मुद्दों में पानी की समस्याएं ज्यादा रही। ग्रामीण गांव से कई किलोमीटर दूर जाकर बावड़ियों से पानी लाने के लिए मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग संबंधी समस्याएं भी उठाई। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं को हल किया जाए। बता दें कि पहली बार जनमंच में बिजली बोर्ड की कोई भी शिकायत लोगों ने की है। इस पर बिजली बोर्ड के अधिकारी भी मौके पर खुश दिखे, जबकि अन्य विभागों के अधिकारियों पर मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर जमकर बरसे। संवाद
साहब, सड़क निर्माण से टूटी पाइप लाइन, नहीं मिल रहा पानी
मौहल के जगाहल की राज कुमारी ने मंत्री से कहा कि साहब सड़क निर्माण से जगह-जगह पर पानी की पाइप लाइन टूट गई है। समस्या हल नहीं हो रही और पीने का पानी नहीं मिला रहा। इस पर जलशक्ति विभाग के अधिकारी ने जवाब दिया है कि सड़क निर्माण से पाइप लाइन टूट गई है। अब काम पूरा हो गया है। उन्होंने कहा दस दिन के भीतर पाइपलाइन को दुरुस्त किया जाएगा। मुथाल गांव के जगदीश ने पानी की समस्या उठाई है।