{"_id":"6aad7b3623029eb4460ae33b","slug":"virtual-inauguration-of-additional-district-and-sessions-court-2-in-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1013-187049-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-2 का वर्चुअली शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-2 का वर्चुअली शुभारंभ
Fri, 18 Sep 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-2 का वर्चुअली शुभारंभचीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधा
मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने शिमला से किया उद्घाटन
लंबित मामलों के जल्द निपटारे में मिलेगी मदद
संवाद न्यूज एजेंसी।
कुल्लू। जिला मुख्यालय ढालपुर में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-2 के कार्यालय का वर्चुअली शुभारंभ किया गया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने शिमला से ऑनलाइन माध्यम से कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान जस्टिस राकेश कैंथला समेत अन्य न्यायाधीश भी वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़े।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान कुल्लू के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद राणा ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-2 के शुरू होने से जिले के लोगों को न्यायिक मामलों के निपटारे में सुविधा मिलेगी।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद राणा ने कहा कि कुल्लू में पहले आठ न्यायालय चल रहे थे। अब एक और न्यायालय शुरू होने से न्यायाधीशों पर लंबित मामलों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन कुल्लू के अध्यक्ष तेज सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायालय में कई वर्षों से मामले लंबित हैं। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-2 शुरू होने से लंबित मामलों के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इससे न्याय पाने के लिए न्यायालय पहुंचने वाली आम जनता को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में कार्यकारी एसडीएम एवं एसी टू डीसी जयवंती ठाकुर, जिला बार, अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।