फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Interaction with BPL families; information about schemes provided.

Kullu News: 178 बीपीएल परिवारों से संवाद, योजनाओं की दी जानकारी

Fri, 18 Sep 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 18 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Interaction with BPL families; information about schemes provided.
रायसन में शिविर लगाकर पात्र परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नग्गर/पतलीकूहल (कुल्लू)। ग्राम पंचायत रायसन में विकास खंड नग्गर की आठ पंचायतों के बीपीएल परिवारों के लिए संवाद एवं प्रचार-प्रसार शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने की। इसमें बेंची, शिरड़, रायसन, पिछलीहार, हुरंग, मंडलगढ़, देवगढ़ और स्लिंगचा पंचायतों के 178 बीपीएल परिवारों ने भाग लिया।

खंड विकास अधिकारी नग्गर मुकेश कुमार ने बीपीएल परिवारों के चयन के लिए निर्धारित मानदंडों और पात्रता प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ पंचायतों से कुल 178 बीपीएल परिवारों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र परिवारों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और उद्यान विभाग के अधिकारियों के अलावा पंचायत प्रधान और सचिव मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed