{"_id":"677961d47a917e90e00e9e71","slug":"voters-should-confirm-the-names-in-the-voter-list-from-january-6-kullu-news-c-89-1-ssml1015-138400-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मतदाता सूची में छह जनवरी से नामों की पुष्टि करें मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मतदाता सूची में छह जनवरी से नामों की पुष्टि करें मतदाता
Sat, 04 Jan 2025 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
जिले के सभी विस क्षेत्रों में एक सप्ताह तक संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए रहेंगी उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार एक जनवरी को अर्हक तिथि मानते हुए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 22-मनाली, 23-कुल्लू, 24-बंजार व 25-आनी की फोटो मतदाता सूचियां छह जनवरी को अंंतिम रूप से प्रकाशित की जाएंगी।
एक सप्ताह तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियां जिले के समस्त संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (उपमंडलाधिकारी), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसीलदार-नायब तहसीलदार) के कार्यालयों व प्रत्येक मतदान केंद्र पर निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कही।
उन्होंने कहा कि छह से 12 जनवरी तक सभी मतदाता अपने नामों की पुष्टि कर सकते हैं। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले और क्षेत्र के निवासी मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज किए गए। अशुद्ध नामों को शुद्ध किया। विवाह, मृत्यु व स्थान त्याग के कारण अपात्र मतदाताओं के नामों को काटा गया। 29 अक्तूबर से 28 नवंबर 2024 तक दावे और आक्षेप प्राप्त किए गए। इनका निपटारा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने किया। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3,34,485 मतदाता पंजीकृत थे। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि के दौरान कुल 5034 नए मतदाता पंजीकृत किए गए। 2,890 विवाह, मृत्यु व स्थान त्याग के कारण अपात्र मतदाताओं के नामों को मतदाता सूची से काटा गया। वर्तमान में जिले में अब 3,36,629 मतदाता हो गए हैं।
विज्ञापन
--