फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Villagers of Palchan did not get compensation for the road

पलचान के ग्रामीणों को नहीं मिला सड़क का मुआवजा

Mon, 05 Sep 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Palchan did not get compensation for the road
उपायुक्त कुल्लू से मिलने पहुंचे पलचान गांव के ग्रामीण। संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। मनाली-लेह मार्ग के बीच मनाली के साथ लगते कुलंग से पहचान तक सड़क के विस्तारीकरण का पलचान के ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिला है। इसको लेकर पलचान के ग्रामीण उपायुक्त आशुतोष गर्ग से मिले और समस्या को अवगत करवाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा है कि हिमाचल सरकार ने मकानों का अधिग्रहण करने की पहली अधिसूचना 7 जनवरी, 2019 को जारी की थी, लेकिन उसके बाद फिर से प्रदेश सरकार द्वारा नई अधिसूचना तीन सितंबर 2021 को की गई। एक साल बाद भी भूमि और मकान अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। उनको मुआवजा भी नहीं दिया गया। ऐसे में वे तीन साल से मकानों की मरम्मत भी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने मकानों को खाली रखा है। इसमें उनकी दुकानें और किराएदार भी थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समस्या को ग्रामीण मंत्री, राजस्व विभाग व बीआरओ के समक्ष उठा चुके हैं परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण धर्म चंद, मनी राम, बुध राम ठाकुर, दीना नाथ, मंगल चंद, दिनेश कुमार, राम कुमार, सर्व दयाल, विद्या प्रकाश, धनी राम, दौलत राम, मेहर चंद व दिले राम ने कहा कि अब ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि वे अपनी जमीन की बाड़बंदी करेगी और अगर इस दौरान सड़क बंद होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित विभागों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलंग से लेकर पलचान तक सड़क के विस्तारीकरण के लिए 1067 लोगों की जमीन अधिग्रहित होनी है लेकिन अभी तक इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed