फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   As tourists returned, the roads held their breath.

Kullu News: पर्यटक लौटे तो सड़कों की अटकीं सांसें

Sun, 06 Sep 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
As tourists returned, the roads held their breath.
कुल्लू। मानसून के कमजोर पड़ते ही पर्यटकों ने एक बार फिर कुल्लू की वादियों का रुख कर लिया है। मणिकर्ण के साथ जिभी वैली भी पर्यटकों से गुलजार हो गई है। वीकेंड पर जलोड़ी दर्रा, रघुपुरगढ़ और सोझा में हजारों सैलानी पहुंच रहे हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दक्षिण भारत से पहुंच रहे पर्यटकों के चलते पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। 15 सितंबर के बाद पर्यटन कारोबार में और तेजी आने की उम्मीद है। बरसात का दौर थमने के बाद जिले में पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, जिपलाइन और क्लाइंबिंग जैसी साहसिक गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

सितंबर शुरू होते ही कुल्लू घाटी में पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। इसका असर सड़कों पर भी दिखने लगा है। वीकेंड पर हाईवे-305 पर पर्यटक वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। शनिवार और रविवार को मणिकर्ण, जिभी, सोझा, रघुपुरगढ़ और जलोड़ी दर्रा में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन

सोझा से जिभी तक वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। करीब सात किलोमीटर का सफर तय करने में एचआरटीसी की बस को एक घंटे तक का समय लग रहा है। इससे पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवे संकरा और सड़क किनारे बेतरतीब पार्क किए जा रहे वाहन जाम की मुख्य वजह बन रहे हैं। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, मीना राम, सुनील ठाकुर और रोहित ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटन स्थलों के साथ सड़कों पर भी पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही है। दो दिनों में मणिकर्ण, जिभी और सोझा में करीब 800 पर्यटक वाहन पहुंचे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed