{"_id":"6a9da6321e65b8b7020924b0","slug":"passengers-were-made-to-board-two-buses-then-disembarked-and-sent-in-a-third-one-kullu-news-c-89-1-ssml1015-186015-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दो बसों में बैठाकर उतार दिए यात्री, तीसरी में भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दो बसों में बैठाकर उतार दिए यात्री, तीसरी में भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। अंतरराज्यीय बस अड्डा कुल्लू में एचआरटीसी की अव्यवस्था का खामियाजा रविवार को बिजली महादेव रूट के यात्रियों को भुगतना पड़ा। गंतव्य तक पहुंचने से पहले यात्रियों को तीन बार बस बदलनी पड़ी। इससे खासकर बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
रविवार दोपहरबाद करीब 3:10 बजे बिजली महादेव रूट की बस कुल्लू से रवाना हुई। कुछ ही देर बाद चालक ने बस को डीजल पंप पर खड़ा कर दिया और यात्रियों को दूसरी बस में बैठने के लिए कहा। यात्री दूसरी बस में बैठे ही थे कि कुछ देर बाद उन्हें उससे भी उतार दिया गया।
इसके बाद तीसरी बस में सवारियों को बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। यात्रियों मान सिंह, सविता कुमारी, देवराज, अजय, संजीव, रोहित, पंकज और सुरेश ने बताया कि बस बदलने की इस अव्यवस्था से उन्हें काफी परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि 3 से 3:15 बजे के बीच चलने वाली बस में यात्रियों को तीन बार बस बदलनी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों और बच्चों को हुई। बस अड्डा प्रभारी खूब राम ने बताया कि बस में डीजल खत्म हो गया था। उस समय डीजल टैंकर स्थायी टैंक को भर रहा था, जिसके चलते बस बदलनी पड़ी। संवाद