फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Verification of documents will be done in ITI Shamshi

Kullu News: आईटीआई शमशी में होगा दस्तावेजों का सत्यापन

Fri, 21 Jul 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 21 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Verification of documents will be done in ITI Shamshi
कुल्लू। जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अधिकतर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के वामतट पर स्थित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कुल्लू (सेऊबाग) तक पहुंचना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली वाया टापू सड़क छरूडू में क्षतिग्रस्त है। इसके अलावा रायसन से कराड़सू होकर सेऊबाग पहुंचना भी जोखिम भरा है। जिन विद्यार्थियों का चयन इलेक्ट्रिकल, सिविल और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के लिए हुआ है, उनके दस्तावेजों का सत्यापन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शमशी (आईटीआई) में 21 से 15 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कुल्लू के प्राचार्य नीरज उप्पल ने कहा कि जिन विद्यार्थियों को तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स पीएटी के दूसरे राउंड में ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से इलेक्ट्रिकल, सिविल और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में सीट प्राप्त हुई है वे विद्यार्थी 25 जुलाई तक आईटीआई शमशी में अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकते हैं। यह वैकल्पिक व्यवस्था केवल दूसरे राउंड के लिए ही रहेगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी टोल फ्री नंबर 18001808025 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed