फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Use nano urea for better yield: Rohit

नैनो यूरिया का उपयोग कर लें बेहतर पैदावार : रोहित

Sat, 30 Sep 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 30 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Use nano urea for better yield: Rohit
कुल्लू के वैंची में किसानों के लिए आयोजित प्र​शिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हुए
कुल्लू। नैनो यूरिया डीएपी और सागरिका खाद का उपयोग कर किसान-बागवान कम खर्च में उच्च गुणवत्ता पूर्ण फसलों की पैदावार कर सकते हैं। किसानों-बागवानों को यूरिया की 45 किलोग्राम की बोरी का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

इसकी जगह वे नैनो यूरिया डीएपी का प्रयोग कर सकते हैं। यह बात इफ्को के फील्ड अधिकारी रोहित गलोटिया ने कही। फाटी बैंची सहकारी सभा कुल्लू के कार्यालय में इफ्को ने शनिवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें किसानों-बागवानों को कब और कैसे खाद का उपयोग करना है, के बारे में बताया। कहा कि इफ्को ने नवीनतम उत्पाद बाजार में उतारे हैं, जिनकी कीमत पारंपरिक उत्पादों से बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान-बागवान अब कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कहा कि नवीनतम उत्पादों में नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और सागरिका पानी में घुलनशील हैं।
नैनो यूरिया तरल की 500 मिलीलीटर की एक बोतल ही काफी है। यह पर्यावरण और गुणवत्ता के हिसाब से बेहतर है। इस दौरान फाटी बैंची सहकारी सभा के प्रधान धर्मपाल, सचिव विजय भारत, इफ्को से अजय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed