{"_id":"57cee7114f1c1b3d3b3184a1","slug":"union-meeting-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुज बने बंजार प्रधान परिषद अध्यक्ष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुज बने बंजार प्रधान परिषद अध्यक्ष
कुल्लू
Updated Tue, 06 Sep 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला
विकास खंड बंजार की 36 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के प्रधान परिषद का गठन ग्राम पंचायत पलाहच के प्रधान फूला नेगी प्रधान की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सर्वसहम्मति से ग्राम पंचायत नोहंडा के प्रधान अनुज सूद को प्रधान परिषद का अध्यक्ष बनाया गया। इसमें फूला नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेश कुमार, शेर सिंह, कांता महंत को उपाध्यक्ष, संजय ठाकुर और बीना भारती को महासचिव, राज कुमार को सचिव, किरना ठाकुर को सह सचिव, मान सिंह को कोषाध्यक्ष, गणदेव मियां को मुख्य सलाहकार और नरेंद्र वडागरी को कानूनी सलाहकार बनाया गया।
विज्ञापन
प्रधान परिषद के सदस्यों ने कहा कि दूरदराज क्षेत्र से आने वाले प्रधानों को बंजार खंड कार्यालय में काम करने को आने में आवास की सुविधा न होने से कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के 12 सितंबर को बंजार दौरे के समय उनसे बंजार में से प्रधान परिषद भवन बनाने की मांग रखी जाएगी। प्रधान परिषद बंजार ने तकनीकी सहायकों की मांग को जायज ठहराते हुए सरकार से मांग की है कि इन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाए। सभी प्रधानों ने कहा कि वह बंजार विकास खंड में विकास की गति को प्रदान करने में हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन