फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Two roads in Ani to undergo transformation; relief for 11 villages.

Kullu News: आनी में दो सड़कों का होगा कायाकल्प, 11 गांवों को राहत

Fri, 04 Sep 2026 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two roads in Ani to undergo transformation; relief for 11 villages.
आनी की पुनण-गाड़-डीम और रुमाली-डीम सडक़ों का हुआ भूमि पूजन, जल्द मिलेगी बेहतर सडक़ सुविधा। स्रोत
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत द्वितीय चरण में कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को आनी क्षेत्र की दोनों सड़कों के निर्माण कार्य शुरू करने के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के 11 गांवों के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगा। लंबे समय से सड़क के निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत पुनण-गाड़-डीम सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कांग्रेस प्रदेश महासचिव यूपेंद्र कांत मिश्रा, पंचायत समिति अध्यक्ष सतपाल ठाकुर, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। करीब 11 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग साढ़े 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

सड़क बनने से क्षेत्र के करीब छह गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से बेहतर सड़क सुविधा का इंतजार था। सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। वहीं, आनी क्षेत्र की रुमाली-डीम सड़क के निर्माण कार्य का भी शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 6 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर करीब 6 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस सड़क के बनने से करीब पांच गांवों की जनता को लाभ मिलेगा। दोनों सड़कों का निर्माण कार्य संबंधित ठेकेदारों की ओर से भूमि पूजन के बाद विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़कें बनने से गांवों की आवाजाही आसान होगी। साथ ही किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में भी आसानी होगी।



दोनों सड़कों के निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। करीब 16 करोड़ के बजट से दोनों सड़कों पर चौड़ीकरण, मेटलिंग, टारिंग और सुरक्षा दीवार लगाने जैसे कार्य किए जाएंगे। क्षेत्र के लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। - मनीष कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग आनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article