{"_id":"69ac6b8c34ace794e40bd274","slug":"traffic-jam-on-the-highway-in-jibhi-of-banjar-tourists-and-common-people-stranded-kullu-news-c-89-1-ssml1012-170719-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार के जिभी मे हाईवे पर लगा जाम, पर्यटक और आम लोग फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार के जिभी मे हाईवे पर लगा जाम, पर्यटक और आम लोग फंसे
विज्ञापन
हाईवे-305 स्थित जिभी के पास लगा जाम। संवाद
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर शनिवार को बंजार के जिभी के पास जाम लग गया। इससे वाहनों में यात्रा कर रहे पर्यटकों और मुसाफिरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे के आसपास एक टिपर बीच हाईवे पर खराब हो गया। इस वजह से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। खासकर जलोड़ी दर्रा और रघुपुरगढ़ में बर्फ का आनंद लेने जा रहे पर्यटक फंस गए। इसके अलावा घाटीसे लौट रहे सैलानियों को भी जाम से दो चार होना पड़ा। इस दौरान कुल्लू अस्पताल से मरीज काे घर ले जा रही गाड़ी भी एक घंटा तक फंसी रही। कुल्लू से आनी जा रही एक निजी बस भी एक घंटे तक जाम में फंसी रही।
सनी कुमार, बीर सिंह, प्रेम सिंह तथा जगदीश ठाकुर ने कहा कि जिभी के पास एक टिपर बीच हाईवे पर खराब होने से बसों के साथ कई छोटे वाहन फंस गए। कहा कि पहले से ही हाईवे तंग है और खराब हुए टिपर ने पर्यटकों के साथ आम लोगों को और परेशान किया। उन्होंने कहा कि हाईवे-305 पर आए दिन भी जाम लगा रहता है। एनएच अथाॅरिटी को पर्यटन सीजन से पहले इसे दुरुस्त करना चाहिए। संवाद