{"_id":"6a10432f2db373e1290310e1","slug":"tourists-were-thrilled-to-see-the-snowfall-kullu-news-c-89-1-ssml1012-176956-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बर्फबारी देखते ही झूम उठे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बर्फबारी देखते ही झूम उठे पर्यटक
विज्ञापन
रोहतांग में हो रही बर्फबारी के बीच मढ़ी में लगा पर्यटक वाहनो का कई किलोमीटर लंबा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। एक ओर जहां देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी लोगों और पशुओं को बेहाल कर रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले पर्यटन स्थलों में मौसम ने फिर करवट ली है। शुक्रवार को समुद्रतल से करीब 13,050 फुट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित कई ऊंचे दर्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई।
अचानक बदले मौसम से पूरे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई और पहाड़ एक बार फिर सफेद चादर में ढक गए।
रोहतांग पहुंचे पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर आनंद लिया। पर्यटक बर्फ में खेलते, फोटोग्राफी करते और मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। मई के अंतिम सप्ताह में भी बर्फबारी होने से पर्यटकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रोहतांग पहुंचे सैलानियों के लिए बर्फबारी खुशी के साथ परेशानी भी बनी है। सड़क पर बिछी बर्फ से गाड़ियों को निकालना पर्यटकों और टैक्सी चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।