फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tourists should not consume or buy intoxicants in Jibhi Valley.

Kullu News: जिभी घाटी में न नशा करें और न नशीला सामान खरीदें सैलानी

Wed, 24 Dec 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 24 Dec 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Tourists should not consume or buy intoxicants in Jibhi Valley.
घाटी में स्वागत, सार्वजनिक स्थलों पर धूम्र-मदिरा पान से करें परहेज : एसोसिएशन
विज्ञापन

कहा- सौहार्द और सम्मान के लिए जानी जाती है घाटी, सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखें
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। क्रिसमस, नववर्ष और विंटर सीजन का आगाज हो गया है। बंजार पुलिस ने वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन जिभी से भी सहयोग की अपील की है।
एसोसिएशन ने कहा कि घाटी में सैलानियों का स्वागत है। यह घाटी केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और सौहार्द के लिए भी जानी जाती है। यहां आने वाले पर्यटकों से सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान और मदिरा के सेवन से पूर्णतया परहेज करने की अपील की है।

घाटी में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का उपयोग करने के साथ इसकी खरीद-फरोख्त करना भी प्रतिबंधित है। ऐसा करने पर न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि घाटी की सामूहिक शांति को भी क्षति पहुंचती है। जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कैप्टन किशन चौहान और महासचिव ललित कुमार ने कहा कि जिभी घाटी सौहार्द और सम्मान के लिए जानी जाती है। पर्यटक स्थानीय संस्कृति, प्रकृति, लोगों और सह-यात्रियों के प्रति संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखें। किसी भी तरह के तेज संगीत, शोर-शराबे या किसी भी प्रकार के विघ्नकारी आचरण से बचें। आपका सजग आचरण घाटी को शांत, स्वच्छ और स्वागतयोग्य बनाए रखने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि क्रिसमस, नववर्ष और विंटर सीजन के दौरान सैलानी यहां की वादियों, साफ-सुथरे वातावरण का आनंद लेकर यहां की अच्छी यादों को साथ लेकर जाएं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed